12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलश्रीलंका को पीटकर एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम, अब बांग्लादेश...

श्रीलंका को पीटकर एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम, अब बांग्लादेश से टक्कर

Published on

कुआलालम्पुर,

भारतीय टीम ने अंडर-19 वूमेन्स एशिया कप 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. सोमवार (20 दिसंबर) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 99 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 31 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. फाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा. फाइनल रविवार (22 दिसंबर) को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

भारत की ओर से गोंगाडी त्रिशा ने 22 गेंदों पर सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. जी. कमलिनी ने 26 गेंदों पर 28 रनों का योगदान दिया. कमलिनी ने अपनी पारी में तीन चौके के अलावा एक सिक्स जड़ा. मिथिला विनोद 4 चौकों की मदद से 17 रन पर नाबाद रहीं. श्रीलंका की तरफ से चमोदी प्रबोदा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. शशिनी गिम्हानी को दो सफलता हाथ लगी.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट पर 98 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कप्तान मनुडी नानायक्कारा ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जिसमें दो छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा. वहीं विकेटकीपर सुमुदु निसानसाला ने 21 रनों का योगदान दिया.

बाकी की श्रीलंकाई बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच सकीं. भारत की ओर से लेफ्ट-आर्म स्पिनर आयुषी शुक्ला ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं बाएं हाथ की स्पिन बॉलर परुणिका सिसोदिया ने दो सफलताएं हासिल कीं. शबनम शकील और द्रिति केसरी को भी एक-एक विकेट मिला.

भारत की प्लेइंग-11: कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), गोंगाडी तृषा , भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, शबनम शकील, परुणिका सिसौदिया, द्रिति केसरी.

श्रीलंका की प्लेइंग-11: सुमुदु निसानसाला, संजना कविंदी, दहामी सनेथमा, रश्मिका सेववंडी, हिरुनी हंसिका, मनुडी नानायक्कारा (कप्तान), लिमांसा थिलाकारथने, प्रमुदी मेथसारा, अशेनी थलागुने, चमोदी प्रबोदा, शशिनी गिम्हानी.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...