8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस पैरालंपिक में भारत का धांसू प्रदर्शन, थुलासिमथी मुरुगेसन ने जीता सिल्वर,...

पेरिस पैरालंपिक में भारत का धांसू प्रदर्शन, थुलासिमथी मुरुगेसन ने जीता सिल्वर, मनीषा को ब्रॉन्ज

Published on

पेरिस,

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थुलासिमथी मुरुगेसन ने पेरिस पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है. महिला एकल क्लास SU5 के फाइनल मुकाबले में थुलासिमथी मुरुगेसन को चीन की यांग क्यूक्सिया के हाथों 17-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा. इसी वर्ग में मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इन दो मेडल्स के साथ ही भारत के पदकों की संख्या अब 11 हो गई.

भारत के पदकों की संख्या 8 हुई
पेरिस पैरालंपिक में भारत के मेडल की संख्या अब 11 हो गई है. भारत ने अब तक दो गोल्ड, चार सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीता है. सबसे पहले अवनि लेखरा ने R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में शुक्रवार (30 अगस्त) को स्वर्ण पदक जीता. अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता.

फिर पेरिस पैरालंपिक में भारत को तीसरा मेडल प्रीति पाल ने दिलाया. उन्होंने वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. इसके बाद 30 अगस्त को निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को चौथा मेडल दिलाया. उन्होंने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया. इसके बाद रुबीना फ्रांसिस ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. उन्होंने फाइनल में 211.1 अंक हासिल किए. फिर 1 अगस्त को प्रीति पाल ने वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज और निषाद कुमार ने मेन्स हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीता.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)

7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)

10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)

11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...