9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
HomeखेलMCG टेस्ट में भारत की हालत खराब, 6 रनों के अंदर गंवाए...

MCG टेस्ट में भारत की हालत खराब, 6 रनों के अंदर गंवाए 3 विकेट, अब मंडराया फॉलोऑन का खतरा

Published on

मेलबर्न ,

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के तहत भारत और ऑस्ट्रेल‍िया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में खेला जा रहा है. यह मुकाबला 26 द‍िसंबर को शुरू हुआ. मैच का दूसरा द‍िन (27 द‍िसंबर) ऑस्ट्रेल‍िया के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों के नाम रहा. कंगारू गेंदबाजों ने आख‍िरी सेशन में भारत के 3 विकेट महज 6 रन के अंदर झटक ल‍िए. ऐसे में अब ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम इस मैच में ड्राइव‍िंंग सीट पर सवार है. भारतीय टीम ने स्टम्प तक 164/5 (46 ओवर) का स्कोर बना ल‍िया है.

भारत को फॉलोऑन से बचने के ल‍िए 275 रनों का स्कोर पार करना होगा. जब द‍िन का खेल खत्म हुआ तो ऋषभ पंत (6 नॉट आउट), रवींद्र जडेजा (4 नॉट आउट) टिके हुए थे. इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेल‍िया की टीम 474 रनों पर स‍िमट गई. स्टीव स्म‍िथ ने 140 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट ल‍िए.

यशस्वी के आउट होते ही लगे व‍िकेट की झड़ी…
भारत की ओर से पहली पारी में ओपन‍िंंग करने के ल‍िए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल उतरे. लेकिन रोहित शर्मा द‍िन के दूसरे ही ओवर में कंगारू कप्तान पैट कम‍िंंस की गेंद पर चलते बने. वहीं केएल राहुल सही लय में लग रहे थे लेकिन वह भी पैट कम‍िंंस की गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद कोहली और यशस्वी ने म‍िलकर 102 रनों की पार्टनरश‍िप की. लेकिन फ‍िर एक रन चुराने के चक्कर में यशस्वी जायसवाल 82 रन पर आउट हो गए. इसके बाद स्कोरबोर्ड में एक रन और जुड़ा था क‍ि स्कॉट बोलैंड ने प‍िच पर जम चुके व‍िराट कोहली को व‍िकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. फ‍िर नाइटवॉचमैन आकाश दीप (0) पर आउट हो गए. इस तरह यशस्वी, कोहली और आकाश दीप का व‍िकेट 6 रनों के अंदर ग‍िर गया‍.

विकेट पतन: 1-8 (रोहित शर्मा, 2 ओवर), 2-51 (केएल राहुल, 15 ओवर), 153-3 (यशस्वी जायसवाल, 41), 154-4 (विराट कोहली, 42.1), 159-5 (आकाश दीप, 44.3)

ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की पहली पारी की हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की सबसे खास बात यह रही कि उनकी पहली पारी में टॉप ऑर्डर के सभी 4 बल्लेबाजों ने 50 प्लस स्कोर बनाया. वहीं स्टीव स्म‍िथ ने सीरीज का अपना दूसरा शतक (140) जड़ा. ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम मैच के दूसरे दिन (27 द‍िसंबर) को 474 रनों पर स‍िमट गई. भारतीय टीम की ओर से बुमराह के 4 व‍िकेट के अलावा रवींद्र जडेजा ने 3 व‍िकेट झटके. आकाश दीप को 2, वॉश‍िंंगटन सुंदर को 1 सफलता म‍िली. मोहम्मद स‍िराज व‍िकेटहीन रहे.

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. 19 साल के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए. पारी के सातवें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो चौके के अलावा स्विच हिट के जरिए एक छक्का लगाया.

फिर कोंस्टास ने 11वें ओवर में बुमराह की गेंदों पर कुल 18 रन बटोरे. कोंस्टास ने तूफानी बैटिंग जारी रखी और सिर्फ 52 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. हालांकि इसके बाद कोंस्टास 60 रन पर जडेजा की फ‍िरकी में फंसकर आउट हो गए.

हालांकि इसके बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने संभलकर खेले और दोनों ने 65 रन की पार्टनरश‍िप की. इसी बीच बुमराह एक बार फ‍िर भारत के ल‍िए ट्रम्प कार्ड साबित हुए और उन्होंने उस्मान ख्वाजा को आउट क‍िया. इसके बाद भारतीय टीम को फ‍िर से तीसरा व‍िकेट लेने के ल‍िए लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन इस मैच में खेल रहे वॉश‍िंंगटन सुंदर ने मार्नस लाबुशेन को अपनी फ‍िरकी में फंसाकर न‍िपटाया.

237 के स्कोर पर जहां लाबुशेन 72 रन बनाकर आउट हुए. वहीं ट्रेविस हेड 0 पर बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. हेड जब आउट हुए तो ऑस्ट्रेल‍िया का स्कोर 240/4 हो गया. बुमराह ने कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श को भी सस्ते में न‍िपटा द‍िया.

जब एक बारगी को लगा ऑस्ट्रेल‍िया की टीम मजबूत हो रही है, तभी आकाश दीप ने नई बॉल से एलेक्स कैरी को 31 रन पर पंत के हाथों कैच आउट करवा द‍िया. इसके बाद कप्तान पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. मैच में टॉस ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम ने पहले द‍िन 311/6 (86 ओवर्स) का स्कोर बनाया.

दूसरे दिन के खेल का पहला सेशन स्टीव स्मिथ के नाम रहा है. स्मिथ ने 9 चौके और दो छक्के की मदद से 167 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया. स्मिथ का ये लगातार दूसरा शतक रह. स्मिथ ने टेस्ट करियर का यह 34वां और भारत के खिलाफ 11वां टेस्ट शतक बनाया. स्मिथ अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं. स्मिथ और पैट कमिंस के बीच सातवें विकेट के लिए 112 रनों की पार्टनरशिप हुई. कमिंस 49 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर नीतीश रेड्डी के हाथों लपके गए. आठवें व‍िकेट के रूप में म‍िचेल स्टार्क (15) जडेजा का श‍िकार बने. इसके तुरंत बाद स्टीव स्म‍िथ (150) भी दुर्भग्यशाली तरीके से क्लीन बोल्ड हो गए. ऑस्ट्रेल‍िया की पारी में सबसे अंत में आउट होने वाले बल्लेबाज नाथन लायन रहे.

भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक
11: स्टीव स्मिथ (43 पारियां)
10: जो रूट (55 पारियां
8: गैरी सोबर्स (30 पारियां
8: विव रिचर्ड्स 41 पारियां
8: रिकी पोंटिंग (51 पारियां)

व‍िकेट पतन: 1-89 (सैम कोंस्टास, 19.2 ओवर), 2-154 (उस्मान ख्वाजा, 44.1 ओवर), 3-237 (मार्नस लाबुशेन, 65.1 ओवर), 4-240 (ट्रेविस हेड, 66.3 ओवर), 5-246 (मिचेल मार्श, 68.6 ओवर), 6-299 (एलेक्स कैरी, 82.1 ओवर), 7-411 (पैट कमिंस, 104.1 ओवर), 8-455 (मिचेल स्टार्क, 113.3 ओवर, 9-455 (स्टीव स्मिथ, 114.1 ओवर), 10-474 (नाथन लायन, 122.4 ओवर)

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...