8.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeखेलभारत की बेट‍ियों ने रचा इत‍िहास, बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा...

भारत की बेट‍ियों ने रचा इत‍िहास, बनाया टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, ये रिकॉर्ड ध्वस्त

Published on

चेन्नई,

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा कारनामा किया है. शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट पर 575 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर खड़ा किया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड बनाने के बाद पहली पारी 6 विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की

ऑस्ट्रेलिया ने इस साल पर्थ में यह स्कोर बनाया था, लेकिन ऋचा घोष (86 रन) के एनेरी डर्कसन के 109वें ओवर की शुरुआती गेंद पर चौका लगाते ही भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया.इस उपलब्धि का श्रेय काफी हद तक भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (205 रन) और स्मृति मंधाना (149 रन) को जाता है, जिन्होंने 292 रन की ऐतिहासिक साझेदारी निभाई जो महिला क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

जेमिमा रोड्रिग्स (55 रन) के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर (69 रन) और ऋचा ने अर्धशतक बनाकर योगदान दिया. भारतीय महिला टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 525 रन बनाए थे, जो टेस्ट मैच में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी था. इससे उसने श्रीलंकाई पुरुष टीम के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिसने 2002 में कोलंबो में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 509 रन बनाए थे

Latest articles

BHEL ने दक्षिण कोरिया की E2S कंपनी के साथ किया तकनीकी सहयोग समझौता

भोपाल/नई दिल्ली। Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) ने synchronous machines के लिए excitation system...

Mulethi ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Mulethi ke Fayde: मुलेठी (Glycyrrhiza glabra) को आयुर्वेद में एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय...

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...