4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलभारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन,...

भारत की डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पर लगा 3 साल का बैन, तोक्यो ओलिंपिक में थीं हिस्सा

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (AIU) ने ओलिंपियन डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर (Kamalpreet Kaur) पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को एआईयू ने एक ट्वीट में बताया कि पंजाब की रहने वाली 26 साल एथलीट को उसके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ (स्टैनोजोलोल) की उपस्थिति या उपयोग के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है। एआईयू ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सैंपल इसी साल 7 मार्च को को पटियाला में लिया गया था। इसके बाद इसे टेस्ट के लिए भेजा गया और इसमेंस्टैनोजोलोल के अंश पाए गए।

29 मार्च से बैन लागू
कमलप्रीत कौर पर 29 मार्च 2022 से बैन लागू होगा। यानी वह अगल तीन साल तक किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी उन्होंने 7 मार्च के बाद जिस भी इवेंट में हिस्सा लिया है, उसके परिणाम नहीं माने जाएंगे। उन्हें 29 मार्च को एआईयू द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उनके परीक्षण में पाया गया है कि उन्होंने फरवरी 2022 में एक प्रोटीन सप्लीमेंट के दो स्कूप का सेवन किया, जिसमें स्टैनोजोलोल के अंश पाए गए हैं।

तोक्यो ओलिंपिक में छठे स्थान पर रहीं
26 साल की कमलप्रीत कौर ने तोक्यो 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में 64 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। वह 31 एथलीट्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहीं। फाइनल में उनके मेडल की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह अपना क्वालीफाइंग का प्रदर्शन भी नहीं दोहरा पाईं। 63.7 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ वह छठे नंबर पर रहीं। उनका पर्सनल बेस्ट 66.59 मीटर है। वह इतना फेंकने में सफल होती तो ब्रॉन्ज मेडल मिल जाता।

पिछले साल बनाया था नेशनल रिकॉर्ड
कमलप्रीत कौर ने पिछले साल इंडियन ग्रांड प्रिक्स में नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। जून में 66.59 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और तोक्यो ओलिंपिक में अपनी जगह भी पक्की की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...