7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलभारत का नॉकआउट में सक्सेस रेट 52% से अधिक, पिछले 10 में...

भारत का नॉकआउट में सक्सेस रेट 52% से अधिक, पिछले 10 में से 7 मैच में टीमों को किया बाहर

Published on

आईसीसी विश्व कप 2023 अब नॉकआउट चरण में है। भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

इस मैच को जीतकर भारतीय टीम के पास 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने का भी मौका है। टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

वैसे क्रिकेट के गलियारों में नॉकआउट का दबाव झेलने को लेकर भी चर्चा हो रही है। बहुत से लोगों का मानना है कि भारतीय टीम नॉकआउट का दबाव नहीं झेल पाती है। हालांकि, यदि हम टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो आंकड़े उलटी ही कहानी बयां करते हैं और नॉकआउट चरण में भारत के खराब प्रदर्शन की बात गलत साबित होती दिखती है।

भारत ने 84 में से 44 मैच जीते
भारतीय क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में नॉकआउट चरण में अब तक 89 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 44 में जीत हासिल की है, जबकि 40 में हार झेली है। पांच मैच बेनतीजा रहे। इस तरह उसने 84 में से 44 मैच अपने नाम किए यानी उसका 52% से ज्यादा का सक्सेस रेट है।

पिछले 10 मैच में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारा
भारत के यदि पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों की बात करें तो भी भारत का पलड़ा भारी दिखता है। भारत ने पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की, जबकि 3 में हार का सामना किया। वहीं, पिछले 13 नॉकआउट मैच में से 10 में जीत हासिल की है।

भारत का वनडे इंटरनेशनल में पिछले 10 नॉकआउट मुकाबलों में प्रदर्शन

दिनांक किसके खिलाफ नतीजा मैदान टूर्नामेंट
20 जून 2013 श्रीलंका 8 विकेट से जीत कार्डिफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
23 जून 2013 इंग्लैंड 5 रन से जीत बर्मिंघम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
11 जुलाई 2013 श्रीलंका एक विकेट से जीत पोर्ट ऑफ स्पेन ट्राई-नेशन सीरीज
19 मार्च 2015 बांग्लादेश 109 रन से जीत मेलबर्न आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप
26 मार्च 2015 ऑस्ट्रेलिया 95 रन से हार सिडनी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप
15 जून 2017 बांग्लादेश 9 विकेट से जीत बर्मिंघम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
18 जून 2017 पाकिस्तान 180 रन से हार द ओवल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
28 सितंबर 2018 बांग्लादेश 3 विकेट से जीत दुबई (डीएससी) एशिया कप
09 जुलाई 2019 न्यूजीलैंड 18 रन से हार मैनचेस्टर आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप
17 सितंबर 2023 श्रीलंका 10 विकेट जीत कोलंबो (आरपीएस) एशिया कप

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...