15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल'इंजेक्शन लगे, टखने से खून निकाला गया...', वर्ल्ड कप से बाहर रहने...

‘इंजेक्शन लगे, टखने से खून निकाला गया…’, वर्ल्ड कप से बाहर रहने पर हार्दिक का छलका दर्द

Published on

नई दिल्ली,

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी करने वाले हैं. हार्दिक इंजरी से उबर चुके हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस का कैम्प जॉइन कर लिया है. हार्दिक को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था. हार्दिक आईपीएल पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान थे.

हार्दिक पंड्या का छलका दर्द
हार्दिक पंड्या को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान इंजरी हो गई थी, जिसके बाद वह एक्शन से दूर थे. हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाएं पैर के टखने में चोट लगी थी और वो मुड़ गया था. उनका लिगामेंट टियर हो गया था. इसके चलते हार्दिक को वर्ल्ड कप बीच में ही छोड़ना पड़ा था.

‘मेरे को फर्क नहीं पड़ता…’, पंड्या ने किसके लिए कही ये बात?
अब उस इंजरी और वर्ल्ड कप 2023 से बीच में ही बाहर होने को लेकर हार्दिक पंड्या का दर्द छलक पड़ा है. हार्दिक ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से फिट होने का पूरा प्रयास किया. विश्व कप में पूरी तरह से नहीं खेल पाने का बोझ हमेशा उनके दिल पर रहेगा. हार्दिक ने कहा कि सूजन के चलते उन्हें अपने टखने से खून निकलवाना पड़ा था.

उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैंने अपनी एड़ी पर तीन अलग-अलग जगहों पर इंजेक्शन लगवाए और सूजन के कारण मेरे टखने से खून निकाला गया. मैं हार नहीं मानना चाहता था. टीम के लिए मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं. अगर एक प्रतिशत भी टीम में वापसी की संभावना हो तो मैं अपनी ओर से पूरा प्रयास करता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता था कि अगर खुद को चोट से उबरने के लिए ज्यादा प्रयास करूंगा, तो मैं लंबे समय के लिए चोटिल हो सकता हूं. जब मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा था, तब यह ऐसी चोट में तब्दील हो गई जिससे उबरने में तीन महीने का समय लगता. मैं चलने में सक्षम नहीं था, लेकिन मैं उस समय दौड़ने की कोशिश कर रहा था.’

‘सबसे बड़ा गर्व देश के लिए खेलना’
हार्दिक ने आगे कहा, ‘जब मैं चोट के बाद मैदान से बाहर तो आया, तो मैंने टीम को सूचित किया कि मैं पांच दिनों में वापस आऊंगा. मैंने 10 दिनों तक वापसी की कोशिश की. टीम में फिर से शामिल होने के लिए दर्द निवारक दवाएं लीं. लेकिन यह अलग तरह की चोट थी और इसके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. मेरे लिए सबसे बड़ा गर्व देश के लिए खेलना है. मैं हर हालत में घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप खेलना चाहता था. इसलिए, मैं टीम के लिए वहां रहना चाहता था.’

अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ने पर हार्दिक ने कहा, ‘मुंबई शहर ने मुझे आगे बढ़ना सिखाया है, मुझमें विनम्रता और जुझारूपन पैदा किया है. मुझे इस तरह का क्रिकेटर बनाने में MI का काफी अहम योगदान है. मुंबई हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए चुनौती देती है और अब मैं आईपीएल के साथ दो साल बाद घर लौटा हूं.’

हार्दिक पंड्या के करियर को संवारने में मुंबई इंडियंस का अहम रोल रहा है. मुंबई ने हार्दिक को साल 2015 में 10 लाख रुपये में खरीदा था. हार्दिक 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2021 तक हार्दिक मुंबई के साथ रहे थे. फिर साल 2022 की मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...