6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeखेलIPL 2025: क्वालिफायर और एलिमिनेटर में बारिश हुई तो कौन सी टीम...

IPL 2025: क्वालिफायर और एलिमिनेटर में बारिश हुई तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी, नियम जान लीजिए

Published on

नई दिल्ली

आईपीएल 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के बाद प्लेऑफ की शुरुआत होगी। 29 मई को क्वालिफायर-1 के रूप में प्लेऑफ का पहला मैच होगा। अगले ही दिन यानी 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे।

मुल्लांपुर में बारिश की चेतावनी
मुल्लांपुर चंड़ीगढ़ के करीब स्थित ही स्थित है। चंड़ीगढ़ शहर के मुल्लांपुर के क्रिकेट स्टेडियम की दूरी करीब 10 किमी है। बीसीसीआई ने बारिश की वजह से ही कोलकाता और हैदराबाद के प्लेऑफ के मुकाबले मुल्लांपुर और अहमदाबाद शिफ्ट किए थे। लेकिन अब मुल्लांपुर में 29 और 30 मई को बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार 29 और 30 मई को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी के साथ बारिश आने की चेतावनी है।

क्वालिफायर और एलिमिनेटर धुल गए तो?
आईपीएल में अब तक कभी भी क्वालिफायर या एलिमिनेटर बारिश की वजह से नहीं धुला है। लेकिन अगर मुल्लांपुर में बारिश की वजह से दोनों मुकाबले नहीं हो पाए तो क्या होगा? क्वालिफायर और एलिमिनेटर में रिजर्व डे नहीं होते हैं। प्लेऑफ में मैच करवाने के लिए अतिरिक्त दो घंटे दिए जाते हैं। अगर एक भी गेंद डलने की स्थिति नहीं होती है तो ग्रुप राउंड में ऊपर रहने वाली टीम अगले राउंड में चली जाती है। यानी पहले नंबर पर रहने वाली टीम क्वालिफायर-1 की विजेता मानी जाएगी और फाइनल में चली जाएगी। वहीं दूसरे नंबर वाली टीम क्वालिफायर-2 में खेलेगी।

फाइनल के लिए होता है रिजर्व डे
ऐसा ही एलिमिनेटर में होगा। मुंबई इंडियंस की टीम चौथे नंबर पर है। एलिमिनेटर नहीं होता है तो मुंबई बाहर हो जाएगी। वहीं तीसरे नंबर की टीम को दूसरे क्वालिफायर में जगह मिलेगी। अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरा क्वालिफायर भी धुल जाता है तो दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम फाइनल में जाएगी। फाइनल में रिजर्व डे होता है। अगर उन दोनों दिन भी बारिश होती रही तो टेबल टॉपर को लीग का विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...