12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL: 4,6,6,6,4,6... आखिरी ओवर में कुल 32 रन, रोमारियो शेफर्ड ने की...

IPL: 4,6,6,6,4,6… आखिरी ओवर में कुल 32 रन, रोमारियो शेफर्ड ने की छक्के-चौके की बौछार

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल के 17 साल के इतिहास में एक ओवर में कभी इतने रन नहीं बनाए थे, जितने रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्टे्जे को मार दिए। 20वें ओवर में चार छक्के और दो चौके की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड ने कुल 32 रन बनाए। यह आईपीएल 2024 का सबसे महंगा ओवर भी रहा। आखिरी ओवर की शुरुआत से पहले मुंबई का स्कोर 202/5 था, जो पहली पारी खत्म होते-होते 234/5 हो गया। इस तरह दिल्ली के सामने अब 235 रन का मुश्किल लक्ष्य है। रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। टिम डेविड 21 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्ट्जे ने दो-दो विकेट झटके।

वानखेड़े पर मुंबई का सबसे बड़ा टोटल
वानखेड़े स्टेडियम पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड है। अपने घरेलू मैदान पर मुंबई ने कई यागदार मुकाबले खेले और जीते, लेकिन कभी इतना बड़ा टोटल खड़ा नहीं कर पाए। दिलचस्प है कि 234 रन का स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना पाया। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 49, उनके साथी जोड़ीदार ईशान किशन ने 42, हार्दिक पंड्या ने 39, टिम डेविड ने 45* तो रोमारियो शेफर्ड ने 39* रन बनाए जबकि 14 रन अतिरिक्त रहे। चार महीने बाद मैदान पर उतर रहे दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके।

IPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर
37 – क्रिस गेल vs प्रशांत परमेश्वरन (RCB vs KTK, बेंगलुरु, 2011)
37 – रविंद्र जडेजा vs हर्षल पटेल (CSK vs RCB, मुंबई, 2021)
35 – पैट कमिंस vs डेनियल सैम्स (KKR vs MI, पुणे, 2022)
33 – सुरेश रैना vs परविंदर अवाना (CSK vs KXIP, मुंबई, 2014)
33 – मनोज तिवारी और क्रिस गेल vs रवि बोपारा (KKR vs KXIP, कोलकाता, 2010)
32 – रोमारियो शेफर्ड vs एनरिक नॉर्ट्जे (MI vs DC, मुंबई, 2024)

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...