15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL: रोहित मेरे अंडर खेलेंगे तो... मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलते ही...

IPL: रोहित मेरे अंडर खेलेंगे तो… मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलते ही बड़ी-बड़ी बातें करने लगे हार्दिक पंड्या

Published on

मुंबई

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने सोमवार को कहा कि रोहित शर्मा आईपीएल के आगामी सत्र में उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे। पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले पंड्या 2024 सत्र में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करेंगे। मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब दिलाने रोहित को आश्चर्यजनक रूप से कप्तान पद से हटा कर पंड्या को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पंड्या ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘रोहित मेरे अंडर खेलेंगे तो कुछ अलग नहीं होगा। वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। आपने बताया कि वह भारतीय टीम के कप्तान है, यह मेरे लिए मददगार होगा क्योंकि इस टीम ने अब तक जो भी हासिल किया है वह उनकी कप्तानी में ही मिला है और मुझे बस इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।’

पंड्या ने कहा कि टीम का कप्तान नियुक्त होने के बाद वह रोहित से पिछले दो महीने से नहीं मिले है। वह सोमवार से शुरू होने वाले टीम के अभ्यास सत्र में पहली बार रोहित से मिलेंगे। उन्होंने रोहित से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हां और ना। वह यात्रा कर रहे हैं और राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं। हम पेशेवर हैं। अभी दो महीने ही हुए हैं। आज हम अभ्यास मैच खेलेंगे, जब वह यहां आएंगे तो निश्चित तौर पर उनसे बातचीत होगी।’

यह अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी आईपीएल के साथ शीर्ष स्तर की क्रिकेट में वापसी करेगा। वह अक्टूबर में वनडे विश्व कप के दौरान टखने की चोट के कारण लगभग तीन महीने तक खेल से दूर रहे। उन्होंने कहा, ‘मेरे शरीर को लेकर कोई समस्या नहीं है, मैं सभी मैचों को खेलने की योजना बना रहा हूं। आईपीएल में मैंने वैसे भी ज्यादा मैच नहीं गंवाए हैं। मैं तकनीकी रूप से तीन महीने के लिए बाहर था। यह एक अजीब चोट थी और इसका मेरी पहले की चोट के साथ कोई लेना-देना नहीं था। मैं गेंद को रोकने की कोशिश में चोटिल हुआ था।’

इस 30 साल के खिलाड़ी ने पहली बार बड़े मंच पर कप्तानी का दायित्व मिलने के बाद बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात टाइटन्स को चैम्पियन बनवाया। अब मुंबई की फ्रेंचाइजी को उनसे ऐसी उम्मीद होगी। उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियंस से उम्मीदें हमेशा रहेंगी। हमें प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहिए। मैं कल नहीं जीत सकता, हमें दो महीने इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हम कैसे तैयारी करते हैं, कैसे एकजुट होते हैं। हम इस तरह से खेलेंगे जिसका लुत्फ हर कोई उठाएगा।’ से भी रोहित और आगे उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...