12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL: तीन हार के बाद मुंबई को मिली पहली जीत, धमाकेदार अंदाज...

IPL: तीन हार के बाद मुंबई को मिली पहली जीत, धमाकेदार अंदाज में दिल्ली को हराया

Published on

मुंबई:

आखिरकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल ही लिया। लगातार तीन हार के बाद अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए और फिर दिल्ली कैपिटल्स को 205 रन पर रोकते हुए 29 रन से मैदान मार लिया। मुंबई के लिए इस जीत के हीरो रोमारियो शेफर्ड रहे, जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। शेफर्ड की इस धमाकेदार पारी ने ही जीत-हार में बड़ा फर्क पैदा किया। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 80 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वो जीत के लिए काफी साबित नहीं हुई। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 40 गेंद में 66 रन बनाए।

लगातार तीन हार के बाद पहली जीत
हर सीजन की तरह इस बार भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस से 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रन से मात दी। तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों छह विकेट की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। अब लगातार तीन हार के बाद मुंबई की टीम को सीजन की पहली जीत मिली है, लेकिन खराब रन रेट के चलते पॉइंट्स टेबल में अब भी आखिरी पोजिशन पर ही संतोष करना होगा।

पहली बार चला बैटिंग ऑर्डर
रोमारियो शेफर्ड से पहले मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा (27 गेंद पर 49 रन) और ईशान किशन (23 गेंद पर 42 रन) भले ही अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (21 गेंद पर नाबाद 45 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (33 गेंद पर 39 रन) और शेफर्ड ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली। शेफर्ड ने एनरिक नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे। अक्षर पटेल दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 35 रन देकर दो विकेट लिए।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...