13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
HomeखेलIPL: खेल मंत्री बाउंसर्स को देख भड़के, बोले 'ये स्टेडियम किसका है',...

IPL: खेल मंत्री बाउंसर्स को देख भड़के, बोले ‘ये स्टेडियम किसका है’, वीडियो वायरल

Published on

जयपुर

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच शुरू होने से पहले ही विवाद तेज हो गए हैं। खेल विभाग और आरसीए आमने-सामने हो गए हैं। खेल मंत्री अशोक चांदना का एक धमकीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चांदना धमकी देते हुए कहते हैं कि यह स्टेडियम किसका है। आईपीएल के मद्देनजर स्टेडियम में सुरक्षा के लिए तैनात निजी बाउंसर को देखकर खेल मंत्री अशोक चांदना भड़क गए। उन्होंने कहा कि ‘ये मुस्टंडे कौन हैं, किसको डराने के लिए यहां खड़े किए गए हैं। इन्हें एक मिनट में यहां से भगाइये।’

मैच शुरू होने से पहले सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंच गए चांदना
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज बुधवार 19 अप्रैल से आईपीएल के मैच शुरू होने हैं। इससे पहले ही बुधवार सुबह खेल मंत्री अशोक चांदना सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरसीए ने खेल विभाग के साथ हुए एमओयू की शर्तों का उल्लंघन किया है। खेल परिषद के कार्यालयों के सामने अस्थाई स्टैंड बना दिया गया है। जो कि अवैध है। इसे हटाने के लिए मंगलवार को ही नोटिस जारी कर दिया था लेकिन इसे हटाया नहीं गया। अब यहां सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

कोई अवैध निर्माण नहीं किया गया है – वैभव गहलोत
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष वैभव गहलोत हैं। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र हैं। वैभव गहलोत ने कहा कि आरसीए ने खेल विभाग के साथ हुए एमओयू की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। जो भी अस्थाई निर्माण यहां किया गया है, वह नियमानुसार ही किया गया है।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...