अहमदाबाद
राशिद खान ने एकबार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें दुनिया का नंबर वन टी-20 गेंदबाज कहा जाता है। आईपीएल के 17वें सीजन में रविवार को दिन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का उन्होंने डंडा उखाड़ दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे खतरनाक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास राशिद खान की गुगल का कोई जवाब नहीं था। क्लासेन के आउट होते ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया। गुजरात के फैंस जानते थे कि यह विकेट कितना जरूरी था। शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद हेनरिक क्लासेन जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वह एक बार फिर विपक्षी टीम से गेम छीन लेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले दो मैच में किया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ क्योंकि सामने राशिद खान थे।
I. C. Y. M. I
A big wicket ✅
A stunning catch ✅Rashid Khan is in the thick of things 👏 👏
Head to @JioCinema & @StarSportsIndia to watch the match LIVE 💻📱
Follow the match ▶️ https://t.co/hdUWPFsHP8 #TATAIPL | #GTvSRH | @gujarat_titans | @rashidkhan_19 pic.twitter.com/YAYQ2bk1hd
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
गुस्से में बैट पर मारा मुक्का
14वें ओवर की चौथी बॉल पर राशिद खान ने शानदार गुगली फेंकी और हेनरिक क्लासेन उसे पढ़ने में नाकाम रहे। वह पीछे हट रहे थे क्योंकि क्लासेन का इरादा बॉल को खींचकर स्टेडियम से बाहर मारने का थी, लेकिन वह बुरी तरह मिस कर गए क्योंकि गेंद स्किड हो गई और लेग स्टंप से जा टकराई, जिससे बल्लेबाज का बोरिया बिस्तर बंध गया। विकेट मिलने के बाद राशिद खान की खुशी देखने लायक थी, दोनों हाथ उठाकर उन्होंने जश्न मनाया। दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन अपने आउट होने के तरीके से निराश थे और हताशा में उन्होंने बल्ले पर जोरदार मुक्का मारा। क्लासेन 13 गेंदों में 24 रन बनाए और वह करीब 185 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्का उड़ाया।
विकेट के बाद शानदार फील्डिंग
मैच में राशिद खान ने चार ओवर में 33 रन देते हुए एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। चोट के बाद वापसी कर रहे राशिद धीरे-धीरे अपनी पुरानी बेहतरीन फॉर्म में लौट रहे हैं। आईपीएल में खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा नहीं लिया था। सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि फील्डिंग में भी राशिद खान ने शानदार योगदान दिया था। उमेश यादव की बॉल पर एडेन मार्कराम ने जब लॉन्ग-ऑन पर जोरदार शॉट मारा तो राशिद खान ने दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाई। गेंद अजीब ऊंचाई पर उनके पास आई, लेकिन वह शानदार अंदाज में रिवर्स कैच लेने में सफल रहे। एडेन मार्करम ने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए. उनके विकेट के बाद शाहबाज अहमद (22) और अब्दुल समद (29) ने अच्छी बल्लेबाजी की और SRH को 162 रनों के कुल स्कोर तक पहुंचाया।
