12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL का 'मिस्टर फ्रॉड', तीसरी बार 0 पर आउट हुए मैक्सवेल, छह...

IPL का ‘मिस्टर फ्रॉड’, तीसरी बार 0 पर आउट हुए मैक्सवेल, छह मैच में बनाए सिर्फ 32 रन

Published on

मुंबई:

ऑस्ट्रेलिया के लिए येलो जर्सी में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल जब आईपीएल में आते हैं तो एकदम कमजोर खिलाड़ी बन जाते हैं। अपनी नेशनल टीम के लिए टी-20 इंटरनेशनल में पांच शतक जमा चुके मैक्सवेल को अब भी आईपीएल में अपनी पहली सेंचुरी का इंतजार है। सेंचुरी तो छोड़िए आईपीएल के 17वें सीजन में तो उनकी टीम आरसीबी इसी बात पर खुश हो सकती है कि मैक्सवेल ने अपना खाता खोल लिया। दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु का यह स्टार बल्लेबाज चार गेंद में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गया। यह मौजूदा सीजन में उनका तीसरा मौका था जब वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए।

पिछले छह मैच में ग्लेन मैक्सेल का प्रदर्शन
0 vs MI
1 vs RR
0 vs LSG
28 vs KKR
3 vs PBKS
0 vs CSK

मुश्किल में दिया दगा
वानखेड़े स्टेडियम में जिस वक्त ग्लेन मैक्सवेल आउट हुए, तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनकी सख्त जरूरत थी। रजत पाटीदार ने तूफानी अर्धशतक ठोकते हुए टीम को मुश्किल से उबार लिया था। अब मैक्सवेल को वही रन फ्लो का मोमेंटम बरकरार रखना था, लेकिन एकबार फिर स्पिन के खिलाफ उनकी जगजाहिर कमजोरी विलेन बन गई। सीजन का पहला मैच खेल रहे श्रेयस गोपाल ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर मैक्सवेल का काम तमाम कर दिया। गोपाल ने ऑफ-स्टंप के इर्द-गिर्द फुल लेंथ पर एक बेहतरीन गुगली फेंकी, मैक्सवेल ने गलत लाइन चुनी क्योंकि और फ्लिक करने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए। बॉल स्टंप के ठीक सामने पैड से जा टकराई और अंपायर ने अंगुली उठाने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
यह आईपीएल में 17वां मौका था, जब ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले आउट हुए हैं, इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार जीरो में आउट होने वाले बल्लेबाजों का एक स्पेशल क्लब जॉइन कर लिया है। मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और आरसीबी के दिनेश कार्तिक भी 17-17 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में राशिद खान, पीयूष चावला, सुनील नरेन और मंदीप सिंह का नाम आता है, सभी 15-15 बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...