12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलबॉल है या रॉकेट... मथीशा पथिराना ने 150 की रफ्तार से मारे...

बॉल है या रॉकेट… मथीशा पथिराना ने 150 की रफ्तार से मारे दो यॉर्कर, चित हो गए मार्श और स्टब्स

Published on

विशाखापत्तनम:

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का इंटरनेशनल करियर कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में कमाल करने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी खूब कुटाई हुई। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने करीब 10 और वनडे में 7 की इकोनॉमी से रन दिए। लेकिन आईपीएल 2024 में वह लय में दिख रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में पथिराना ने अपने सटीक यॉर्कर से इंटरनेशनल बल्लेबाजों को चित कर दिया।

मार्श और स्टब्स हुए बोल्ड
मथीशा पथिराना ने एक ही ओवर में दो सटीक यॉर्कर मारकर दो विस्फोटक बल्लेबाजों को अपना शिकार बना दिया। 15वें ओवर की तीसरे बॉल पर मिचेल मार्श ने चौका मारा। चौथी बॉलर पथिराना ने 150 किमी प्रति घंटे की फेंकी। यह सटीक यॉर्कर थी और मार्श का विकेट उड़ा गई। उनका बैट समय पर नीचे ही नहीं आ पाया। दो गेंद बाद पथिराना एक बार फिर यॉर्कर डाली। 149 किमी प्रति घंटे की यह गेंद ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट उड़ा गई। वह खाता भी नहीं खोल सके।

चार ओवर के स्पेल में तीन विकेट
मथीसा पथिराना ने अपने चार ओवर के स्पेल में तीन विकेट लिए। हालांकि आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने उनकी कुटाई कर दी। अपने पहले तीन ओवर में पथिराना ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए थे। आखिरी ओवर में ऋषभ पंत ने पहली चार गेंद पर ही 16 रन मार दिए। लेकिन चौथी गेंद पर छक्का उड़ाने की कोशिश में वह बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए। पथिराना ने 4 ओवर में 31 रन खर्च किए।

चेन्नई के सामने 192 का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 191 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत के बल्ले से 32 गेंद पर 51 रन निकले। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 43 रनों का योगदान दिया। पथिराना के अलावा चेन्नई के लिए मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिले।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...