9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलक्या सच में बीमार हैं बिनोद कांबली? दोस्तों के साथ फोटो साझा...

क्या सच में बीमार हैं बिनोद कांबली? दोस्तों के साथ फोटो साझा करके पूर्व क्रिकेटर ने प्रशंसकों की ये अपील

Published on

मुंबई:

भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उनके प्रशंसक परेशान हो गए थे। वे कांबली के अच्छे स्वास्थ के लिए दुआ करने लगे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर विनोद कांबली ने अपने दोस्तों के जरिए अपडेट दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि विनोद कांबली पूरी तरह से ठीक है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा ना करें। उनके दोस्तों ने बताया कि वीडियो पुराना है और कांबली अब स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में 52 वर्षीय कांबली चलने में संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। वीडियो में कुछ राहगीर उनकी मदद कर रहे थे।

दोस्तों ने दिया हेल्थ अपडेट
मुंबई में रह रहे विनोद कांबली के दोस्तों ने उनका हेल्थ अपडेट को साझा किया है। दोस्तों की तरफ से मीडिया को जारी फोटो में कांबली बीच में बैठे हुए हैं। दोस्तों ने कहा है कि जब हम कांबली से मिले तो वह बहुत खुशमिजाज थे। वह ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है। जो वीडियो प्रसारित किया जा रहा है वह पुराना है। उनके दोस्तों ने कहा कि उनके पेट पर चर्बी नहीं है और वह अपना खाना अच्छी तरह खाते हैं। कांबली ने अपने दोस्तों के जरिए प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा है कि मैं ठीक हूं, सोशल मीडिया पर विश्वास न करें।

पिछले कई सालों में बीमार रहे हैं कांबली
1990 के दशक में सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने वाले कांबली अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के जानते जाते थे। वह वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की खौफनाक गेंदबाजी का बखूबी सामना करते थे। विनोद कांबली ने हाल के सालों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया है। 2013 में उन्हें मुंबई में गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ा था। इससे पहले 2012 में एंजियोप्लास्टी की गई थी, जो उनकी दो धमनियों में रुकावटों को दूर करने के लिए की गई थी। विनोद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे मैच खेले। टेस्ट मैच में में 1084 रन और वनडे में 2477 रन बनाए हैं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...