28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलएशिया कप से बाहर होने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल...

एशिया कप से बाहर होने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल छूने वाली बात

Published on

नई दिल्ली,

27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को जगह नहीं मिली थी. इस साल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद ईशान किशन को टीम में नहीं शामिल किया गया है. ऐसे में ईशान किशन को लेकर काफी शोरगुल मचा हुआ है.

अब खुद ईशान किशन ने एशिया कप टीम में नहीं चुने जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ईशान किशन ने समाचार एजेंसी से कहा, ‘मुझे लगता है कि चयनकर्ता जो करते हैं वह उचित है. उन्होंने खिलाड़ियों का चयन करते समय बहुत सोचा कि किसे मौका दिया जाना चाहिए और कहां उसका चयन किया जाना चाहिए. जब चयनकर्ताओं को मुझ पर भरोसा होगा, तो वे निश्चित रूप से मुझे टीम में रखेंगे.’

मैं कड़ी मेहनत करूंगा: ईशान
उन्होंने आगे कहा, ‘यह चीज मेरे लिए एक सकारात्मकता ही लेकर आने वाली है. चूंकि टीम में मेरा सलेक्शन नहीं हुआ है तो मैं अब इससे भी ज्यादा कड़ी मेहनत करूंगा. मैं अब पहले से भी ज्यादा रन बनाने की कोशिश करूंगा. जब चयनकर्ताओं को मेरे ऊपर भरोसा होगा तो वह निश्चित रूप से मुझे टीम में शामिल करेंगे.’

15.5 करोड़ में बिके थे ईशान किशन
ईशान किशन को इस साल की शुरुआत में आईपीएल की मेगा नीलामी में मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.5 करोड़ में खरीदा था. हालांकि ईशान के लिए आईपीएल 2022 उतना खास नहीं रहा था. ईशान 14 पारियों में 32.15 की औसत से महज 418 रन बना पाए थे, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. वहीं पांच बार की आईपीएल चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस अंक तालिका में भी सबसे नीचे रही थी.

कोहली-राहुल भी टीम में
जहां ईशान को एशिया कप टीम से बाहर किया गया, वहीं केएल राहुल लंबे इंजरी ब्रेक के बाद टीम में आए. केएल राहुल मई में आईपीएल सीजन की समाप्ति के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर थे. एशिया कप के जरिए विराट कोहली की भी एक संक्षिप्त ब्रेक के बाद वापसी हो रही है, जबकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इंजरी के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं.

भारत, पाकिस्तान को एक क्वालिफायर टीम के साथ एशिया कप के ग्रुप-ए में रखा गया है. वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ग्रुप-बी में हैं. प्रत्येक समूह से पहली और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर 4 श्रृंखला के लिए क्वालीफाई करेंगी. फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...