28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलइशान, गिल, संजू और हार्दिक ने ठोके अर्धशतक, भारत का कैरेबियाई धरती...

इशान, गिल, संजू और हार्दिक ने ठोके अर्धशतक, भारत का कैरेबियाई धरती पर सबसे बड़ा स्कोर

Published on

त्रिनिदाद

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 351 रन का स्कोर बनाया। भारत का वनडे इंटरनेशनल में कैरेबियाई धरती पर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2009 में किंग्स्टन में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 विकेट पर 339 रन का स्कोर बनाया था। हालांकि, ओवरऑल यह भारत का वनडे इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। साथ ही कैरेबियाई धरती पर वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ यह सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों इशान किशन (77 रन, 64 गेंद), शुभमन गिल (85 रन, 92 गेंद), संजू सैमसन (51 रन, 41 गेंद) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 70 रन, 52 गेंद) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 30 गेंद में 35 रन की तेज पारी खेली। तीसरे वनडे में भी हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के कप्तान हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। भारतीय प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ और जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है। अक्षर पटेल और उमरान मलिक बाहर गए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की थी। कैरेबियाई टीम 2006 के बाद से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीती है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...