18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeखेलऐसा लगता है गली क्रिकेट... सूर्यकुमार यादव को लेकर भारतीय दिग्गज ने...

ऐसा लगता है गली क्रिकेट… सूर्यकुमार यादव को लेकर भारतीय दिग्गज ने यह क्या कह दिया

Published on

नई दिल्ली

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था मानो वह गली क्रिकेट खेल रहे हों। सूर्यकुमार ने आरसीबी के खिलाफ बीते मंगलवाक को 35 गेंदों पर 83 रन बनाए और इस दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने के अपने कौशल का खुलकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए जिससे मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते ही 200 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘वह गेंदबाजों को अपने इशारों पर नचा रहा था। जब वह इस तरह से बल्लेबाजी करता है तो आपको गली क्रिकेट की याद दिलाता है। लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत से उसके खेल में काफी निखार आ गया है।’उन्होंने कहा,‘ बल्ले की ग्रिप पर उसका नीचे रहने वाला हाथ बहुत मजबूत है और वह इसका बड़े अच्छे तरीके से उपयोग करता है। आरसीबी के खिलाफ उसने पहले लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ पर शॉट जमाए और फिर मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए।’

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर का मानना है कि सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर खड़े युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा का भी आत्मविश्वास बढ़ा। वढेरा ने 34 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। यह इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक था। सूर्यकुमार और वढेरा ने 140 रन की साझेदारी करके मुंबई की आसान जीत सुनिश्चित की।

गावस्कर ने कहा,‘जब आप सूर्यकुमार यादव के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो आपका भी मनोबल बढ़ता है लेकिन नेहाल बढेरा की पारी की विशेषता यह रही कि उन्होंने सूर्यकुमार की तरह शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया। उनकी सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अच्छी तरह से संतुलन बनाए रखा।’ आपको बता दें कि मुंबई, आरसीबी पर बड़ी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अब तीसरे पायदान पर आ गई है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...