12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलजेम्स एंडरसन ने तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले...

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा 110 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले पेसर

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की महानता इसी से पता चल जाती है कि वे 40 से ज्यादा की उम्र के होने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां कई बार दिन में आपको 20-25 ओवर भी करने पड़ जाते हैं। 40 से ज्यादा की उम्र में क्रिकेट खेलना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए ये काम आसान नहीं है। यही वजह है कि जेम्स एंडरसन ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, इंग्लिश पेसर जेम्स एंडरसन ने 110 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वे सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस को पीछे छोड़ा है। सिडनी बार्नेंस ने 1912 में 39 साल 52 दिनों की उम्र में तेज गेंदबाज के तौर पर टेस्ट विकेट लिया था, लेकिन अब जेम्स एंडरसन ने 40 साल और 19 दिन की उम्र में टेस्ट विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ा है।

हालांकि, 40 से ज्यादा की उम्र में टेस्ट विकेट लेने का कारनामा पहले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के रंगना हेराथ कर चुके हैं, लेकिन ये दोनों स्पिनर हैं और उन्होंने पिछले ही दशक में ये कमाल किया था। बता दें कि जेम्स एंडरसन दुनिया के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अब तक क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में 658 विकेट चटकाए हैं और ये संख्या आगे भी बढ़ती रहेगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...