8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरुकने का नाम नहीं ले रहे जो रूट... कुक को छोड़ा पीछे,...

रुकने का नाम नहीं ले रहे जो रूट… कुक को छोड़ा पीछे, अब तोड़ेंगे राहुल द्रविड़ का महारिकॉर्ड

Published on

लंदन

जो रूट बल्ले से हर पारी के दौरान रिकॉर्ड बना रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में रूट के बल्ले से शतक निकला। इस तरह उनके टेस्ट में 34 शतक हो गए हैं। वह एलिस्टर कुक को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही रूट लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। अब फील्डिंग के लिए उतरते ही रूट ने एक और बड़ा कमाल कर दिया।

टेस्ट में रूट के 200 कैच पूरे
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के 200 कैच पूरे हो गए हैं। वह स्लिप के सबसे बेहतरीन फील्डिरों में गिने जाते हैं। श्रीलंका की दूसरी पारी में उन्होंने पहले निशान मदुष्का का कैच लिया। इसके बाद पथुम निसांका का कैच भी जो रूट के हाथ में ही गया। निसांका के कैच के साथ ही वह टेस्ट में 200 कैच लपकने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। 2012 में डेब्यू करने वाले रूट के करियर का यह 145वां टेस्ट है

द्रविड़ का रिकॉर्ड निशाने पर
टेस्ट में फील्डर के रूप में सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 210 कैच लपके। वह 200 कैच लेने वाले दुनिया के पहले फील्डर भी थे। अब द्रविड़ के रिकॉर्ड सेफ नहीं है। जो रूट अभी काफी क्रिकेट खेलेंगे। द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 11 और कैच की जरूरत है। रूट से पहले महेला जयवर्धने और जैक कैलिस ने भी टेस्ट में 200 कैच लिए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच
राहुल द्रविड़- 210 कैच
महेला जयवर्धने- 205 कैच
जो रूट- 200 कैच
जैक कैलिस- 200 कैच

इंग्लैंड की पकड़ में मुकाबला
इंग्लैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए चौथी पारी में 483 रनों का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका के दो विकेट 43 रन पर ही गिर गए थे। पहली पारी में 427 रन बनाने के बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को 196 रनों पर रोक दिया था। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने 251 रन बनाए।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...