8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलजो रूट ने एलीट लिस्ट में दिग्गज राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, खतरे...

जो रूट ने एलीट लिस्ट में दिग्गज राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

Published on

मेनचेस्टर

श्रीलंका इस वक्त इंग्लैंड का दौरा कर रही है। जहां इ वक्त दोनों टीमों के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट मेनचेस्टर में खेला गया। इस टेस्ट को इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इसेक अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस रिकॉर्ड लिस्ट में भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि उनका रिकॉर्ड अब निशाने पर है, क्योंकि रूट जल्द ही उनको भी पीछे छोड़ सकते हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड में जो रूट ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। राहुल ने 1996 से 2012 के दौरान 164 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 286 पारियों में उन्होंने 63 अर्धशतक लगाए थे। हालांकि अब जो रूट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 62 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर की 64वीं फिफ्टी थी। ऐसे में उन्होंने अब द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। इस एलीट लिस्ट में रूट सिर्फ वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और भारत के सचिन तेंदुलकर से ही पीछे हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 68 फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड है। इसके ठीक पीछे 66 अर्धशतक के साथ शिवनारायण चंद्रपॉल हैं। हालांकि अब जो रूट सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड कभी भी अपने नाम कर सकते हैं। वह यह महारिकॉर्ड अपने नाम करने से सिर्फ 5 फिफ्टी दूर हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर- 68 फिफ्टी
शिवनारायण चंद्रपॉल- 66 फिफ्टी
जो रूट- 64 फिफ्टी
राहुल द्रविड़- 63 फिफ्टी
एलन बॉर्डर- 63 फिफ्टी

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...