5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलकांबली ने छुए गावस्कर के पैर, पृथ्वी शॉ का गाल थपथपाया, मुंबई...

कांबली ने छुए गावस्कर के पैर, पृथ्वी शॉ का गाल थपथपाया, मुंबई के क्रिकेटर्स का जलसा

Published on

मुंबई:

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली समेत मुंबई के कुछ क्रिकेट नायकों को रविवार को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) द्वारा वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित जश्न के शुरुआती समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम 19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

गावस्कर के पैर छुए, पृथ्वी से किया स्नेह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली भी इस मौके पर मौजूद थे। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण 21 दिसंबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था, वह अब भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं, उन्हें अन्य लोगों द्वारा ले जाते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने सुनील गावस्कर से पैर छूकर आर्शीवाद लिया तो पृथ्वी शॉ के गाल थपथपाते भी नजर आए।

कांबली ने दी कड़ी मेहनत की सलाह
सम्मानित किए जाने के बाद कांबली ने प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के दिनों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक यहीं लगाया था और फिर अपने करियर में कई और शतक लगाए। अगर कोई भी मेरे या सचिन (तेंदुलकर) की तरह भारत के लिए खेलना चाहता है तो मैं सलाह दूंगा कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना चाहिए और ऐसा करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि सचिन और मैंने बचपन से ही ऐसा किया था।’

इन दिग्गजों को किया गया सम्मानित
संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, राजू कुलकर्णी, चंद्रकांत पंडित, लालचंद राजपूत, शोभा पंडित और अरुंधति घोष समेत कई अन्य क्रिकेट दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने मुंबई क्रिकेट की समृद्ध विरासत में योगदान दिया है। गावस्कर रविवार को सम्मानित होने वाले मुंबई के पहले कप्तान थे, उन्हें एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

सचिन-सूर्या के भी पहुंचने की उम्मीद
मुंबई क्रिकेट को समर्थन और योगदान के लिए मुंबई खेल पत्रकार संघ (एसजेएएम) को भी सम्मानित किया गया। सप्ताह भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में एमसीए, एसजेएएम, महावाणिज्य दूत और आईएएस अधिकारियों की टीमों के बीच दो क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे अन्य महान क्रिकेटर भी वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एमसीए के भव्य समारोह का हिस्सा होंगे। पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी जैसे अन्य दिग्गजों के भी आने की उम्मीद है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...