16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलरसेल के विकेट पर खुशी से झूम उठी काव्या मारन, खड़े होकर...

रसेल के विकेट पर खुशी से झूम उठी काव्या मारन, खड़े होकर किया कुछ ऐसा…अब हो रही वायरल

Published on

हैदराबाद

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 47वां मुकाबला 4 मई, गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता का टॉप ऑर्डर इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। हालांकि मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और कप्तान नीतीश राणा अच्छी लय में नजर आए। वहीं पावर हिटर आंद्रे रसेल भी मूड में नजर आए।

आंद्रे रसेल ने खेले धाकड़ शॉट्स
कैरेबियाई स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल पिछले कुछ समय से आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से कहर ढाने में नाकाम रहे। लेकिन कोलकाता के खिलाफ फिर भी हमें विंटेज रसेल की एक छोटी सी झलक देखने को मिली। रसेल ने 15 गेंद में 160 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए।

इस पारी में रसेल के बल्ले से 2 गगनचुंबी छक्के और 1 चौका भी देखने को मिला। रसेल अच्छे टच में लग रहे थे। अगर वह कुछ देर और पिच पर रहते तो एक बड़ी पारी खेल सकते थे। हालांकि उन्हें 15वें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने अपनी फिरकी गेंद में फंसा लिया और चलता किया। वहीं रसेल की विकेट के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन देखने वाला था, जोकि अब सुर्खियों में है।

रसेल के आउट होने पर काव्या मारन ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
रसेल हैदराबाद के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ लय में लग रहे थे। उनका विकेट हैदराबाद के लिए बहुत ज्यादा जरूरी था। अगर रसेल आउट नहीं होते तो शायद केकेआर 200 रन भी बोर्ड पर लगाने में सफल रहती। इस बात को सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी बखूबी जानती थी। ऐसे में जब मयंक ने रसेल का विकेट लिया तो काव्या की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वह अपनी सीट पर से खड़े हो कर जोर-जोर से तालियां बजा रही थी और अपनी खुशी जाहिर कर रहीं थी। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर अब सुर्खियों में है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...