14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलबजरंग पूनिया को केजरीवाल सरकार देगी चीफ स्पोर्ट्स एडवाइजर का पद, अभी...

बजरंग पूनिया को केजरीवाल सरकार देगी चीफ स्पोर्ट्स एडवाइजर का पद, अभी रेलवे में करते हैं नौकरी

Published on

नई दिल्ली

बजरंग पूनिया समेत भारत के कई प्रमुख रेसलर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उनका प्रदर्शन है। बृजभूषण शरण सिंह भाजपा के भी सांसद हैं और उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। सात महिला पहलवानों ने उनपर आरोप लगाया है। उनपर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने ओलिंपिक मेडल विजेता बजरंग पूनिया को अपना चीफ स्पोर्ट्स एडवाइजर बनाने का फैसला किया है। अभी बजरंग भारतीय रेलवे में राजपत्रित अधिकारी के पद पर हैं। बजरंग पूनिया को बार-बार ड्यूटी पर बुलाने की मांग हो रही थी। इसपर उन्होंने नॉर्दर्न रेलवे से अपने डेपुटेशन की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक इसे मान लिया गया है। नॉर्दर्न रेलवे से एक-दो दिन में डेपुटेशन पर दिल्ली सरकार से जुड़ेंगे।

जनवरी में पहलवानों ने इस प्रदर्शन की शुरुआत की थी। विनेश का यह भी कहना था कि उन्हें डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष के करीबी अधिकारियों से जान से मारने की धमकी मिली है। जब खेल मंत्रालय ने कमेटी बनाकर जांच की बात कही तो पहलवानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। ओलिंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम की अगुवाई में कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई। 23 अप्रैल को पहलवानों ने दोबारा जंतर मंतर पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पॉक्सो और छेड़खानी के तहत मामला दर्ज किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक नाबालिग समेत 7 महिला रेसलर्स की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...