11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeखेलअंतिम गेंद पर सांस रोक देने वाले मैच में केकेआर ने राजस्थान...

अंतिम गेंद पर सांस रोक देने वाले मैच में केकेआर ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

Published on

कोलकाता

आंद्रे रसेल की विस्फोटक फिफ्टी के बाद स्पिनरों के कमाल से कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स अंतिम गेंद पर 1 रन से हरा दिया। केकेआर और राजस्थान के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 53वां मैच ईडन गार्डंस के मैदान पर खेला गया था। मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान की टीम लगग लक्ष्य तक पहुंच गई थी, लेकिन पारी की अंतिम गेंद पर वह 1 रन से पीछे रह गई है। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 205 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही केकेआर के अब 11 मैच में 11 पॉइंट्स हो गए है। राजस्थान पर मिली यह केकेआर के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

केकेआर के खिलाफ लक्ष्य पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब रही है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में राजस्थान को पहले ही ओवर में झटका लग गया। वैभव दो गेंद में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के बाद कुणाल सिंह राठौर भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद तो मानों राजस्थान के विकेट की झड़ी सी लग गई। खास तौर से मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाज बुरी तरह से संघर्ष करते हुए। इस दौरान वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को बोल्ड कर राजस्थान की कमर तोड़कर रख दी।

कप्तान रियान पराग ने मैच में ला दिया था रोमांच
71 रन के स्कोर पर 5 विकेट के बाद ऐसा लगा कि राजस्थान की आसानी से हार मान लेगी, लेकिन कप्तान रियान पराग ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से मैच में रोमांच भर दिया। रियान पराग बल्लेबाजी में अपने शतक से चूक गए। रियान ने 45 गेंद में 95 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में रियान पराग ने मोइन अली के ओवर में लगातार पांच छक्के भी उड़ाए। लगातार गिरते हुए विकेट के बीच पराग ने 27 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। पराग ने शिमरन हेटमायर के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाने का काम किया।

रियान के अलावा राजस्थान के लिए पारी में शिमरन हेटमायर ने 23 गेंद में 29 रनों की पारी खेली। रियान के साथ हेटमायर जब तक क्रीज पर थे राजस्थान के लिए जीत आसान लग रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद केकेआर को वापसी का मौका मिल गया। हालांकि, शुभमन दुबे ने अंतिम ओवर में वैभव अरोड़ा के खिलाफ 2 छक्के और 1 चौके से मैच को पूरी तरह से पलट दिया था, लेकिन अंतिम गेंद पर वह बाउंड्री नहीं लगा पाए। इस तरह राजस्थान की पारी 205 रन के स्कोर पर रुक गई। राजस्थान को जीत के लिए अंतिम ओवर में जीत के लिए 22 रन की जरूरत थी।

केकेआर के लिए बैटिंग में चमके आंद्रे रसेल
इससे पहले बल्लेबाजी में केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने अपना कमाल किया। रसेल ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। हालांकि, रसेल की शुरुआत बहुत ही धीमी रही थी। उन्होंने शुरुआती नौ गेंद में सिर्फ दो रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद छक्कों और चौकों की बारिश करते हुए 25 गेंद की नाबाद पारी में 57 रन बनाए।

रसेल को बल्लेबाजी में युवा अंगकृष रघुवंशी का बेहतरीन साथ मिला। रघुवंशी ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी की। इसके बाद रिंकू सिंह का कैमियो देखने को मिला। उन्होने आखिरी ओवर में एक चौका और दो छक्कों की मदद से छह गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 रन के पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...