18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकोहली ने वर्ल्ड कप फाइनल में छोटी पारी खेलकर भी कर दी...

कोहली ने वर्ल्ड कप फाइनल में छोटी पारी खेलकर भी कर दी रिकॉर्ड्स की बौछार

Published on

अहमदाबाद ,

वर्ल्ड कप 2023 के मेगा फाइनल में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली. यह विराट कोहली का इस वर्ल्ड कप में नौवां फ‍िफ्टी प्लस स्कोर रहा. वहीं वनडे क्रिकेट में यह विराट कोहली का 72वां अर्धशतक रहा. विराट कोहली इसके साथ किसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ख‍िलाड़ी भी हैं. इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. विराट ने इस वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 95.62 के धाकड़ एवरेज से 765 रन बनाए.

जब विराट ने सच‍िन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
15 नवंबर 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 117 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 50वां शतक था. साथ ही विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन बने थे. विराट ने अपने शतक के साथ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 49 शतक लगाए थे.

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली
-वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भी खिलाड़ी द्वारा उन्होंने सर्वाधिक 765 रन बनाए.
-लगातार पांच बार 50+ स्कोर ( वर्ल्ड कप में तीसरी बार, कोहली द्वारा दूसरी बार)
– एवरेज 95.62 (500+ रन बनाने वाले वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए दूसरा सबसे बड़ा एवरेज ), इससे पहले 2015 वर्ल्ड कप में कुमार संगकारा ने 7 मैचों में 541 रन बनाए थे, तब उनका एवरेज 108.20 का था.

वर्ल्ड कप में लगातार पांच बार 50+ स्कोर
2015 में 5 स्टीवन स्मिथ
2019 में 5 विराट कोहली
2023 में 5 विराट कोहली

वर्ल्ड कप कप सीजन में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 50+ स्कोर
माइक ब्रियरली (1979)
डेविड बून (1987)
जावेद मियांदाद (1992)
अरविंद डी सिल्वा (1996)
ग्रांट इलियट (2015)
स्टीवन स्मिथ (2015)
विराट कोहली (2023)

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...