13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलकोहली को ट्रोल करना पड़ा भारी, फैंस ने लगा दी 'बार्मी आर्मी'...

कोहली को ट्रोल करना पड़ा भारी, फैंस ने लगा दी ‘बार्मी आर्मी’ की क्लास

Published on

नई दिल्ली,

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (9 नवंबर) को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड में खेला जाना है. यदि भारतीय टीम मुकाबले को जीत लेती है तो फाइनल मैच में उसका सामना पाकिस्तान से होगा. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय फैन्स को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो इस टी20 वर्ल्ड कप में काफी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं.

उधर मैच से पहले इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को ट्रोल करने की कोशिश की. बार्माी आर्मी ने अपने ट्विटर हैंडल से कोहली की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिए लिखा, ‘यह कल भी जारी रहेगा.’

बार्मी आर्मी को यह ट्वीट करना भारी पड़ गया और भारतीय फैन्स ने उन्हे जमकर खरी-खोटी सुनाई. एक फैन ने लिखा कि कल इंग्लैंड का सूपड़ा साफ हो जाएगा. वहीं एक फैन ने कहा, ‘आपकी क्रिकेट टीम को स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल देखने को मिलेगा, चिंता न करें.’ एक यूजर ने बार्मी आर्मी को भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ जोस बटलर के खराब रिकॉर्ड की याद दिलाई.

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली ने भारत को अबतक मिली जीतों में अहम किरदार निभाया है. कोहली ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी. बाद में कोहली ने नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ भी नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

किंग कोहली टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. विराट कोहली ने अबतक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 26 मैचों में 1091 रन बनाए हैं. यही नहीं टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कोहली ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 114 मैच खेले, जिसकी 106 पारियों में उन्होंने 3958 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने एक शतक और 36 अर्धशतक जड़े.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...