15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकोहली तो बच गए? हेकड़ी दिखाना इस खिलाड़ी को भारी पड़ा, ठोका...

कोहली तो बच गए? हेकड़ी दिखाना इस खिलाड़ी को भारी पड़ा, ठोका भारी भरकम जुर्माना

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में 21 अप्रैल को खेले गए दोनों मैचों के हारे हुए कप्तानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया, जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों ही कप्तानों पर हालांकि वजहें अलग-अलग रहीं।

डु प्लेसी कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाए गए। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना लगाया गया है।’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था।

दूसरी ओर, करन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया। यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है। बता दें कि कोलकाता के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर के फैसले से विराट कोहली भी खुश नहीं थे। वह मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे थे, लेकिन उनपर अभी तक किसी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है।

करन को लेकर आईपीएल ने अपने बयान में कहा- करन ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है। उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...