11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलकोहली की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच तो गई, लेकिन इन 5 वजहों...

कोहली की आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच तो गई, लेकिन इन 5 वजहों से फिर टूट सकता है खिताबी सपना

Published on

विराट कोहली की आरसीबी गिरते पड़ते प्लेऑफ तक तो पहुंच गई है, लेकिन अब उसका रास्ता आसान नहीं है। आईपीएल 2024 की धाकड़ टीमों के खिलाफ अब उसे खेलना है। पहले उसकी भिड़ंत राजस्थान से होगी। अगर वह यहां जीत गई तो आगे क्वलीफायर-2 में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदाबाद की विजेता से भिड़ना होगा। यहां के बाद नंबर आएगा फाइनल का, जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद टीम होगी। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए उसे पहले राजस्थान को हराना होगा। आइए समझते हैं क्यों आखिर कौन-सी वजहें हैं, जो उसके और पहले खिताब के बीच रोड़ा हैं…

लगातार टॉप की 3 टीमों से 3 मैच जीतना आसान नहीं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अब पॉइंट्स टेबल की टॉप-3 टीमों से भिड़ना है, जिनके खिलाफ जीत आसान नहीं होगी। दरअसल, लीग मैचों में सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार हरा पाई है, जबकि एक बार हारी है। इसके अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स से आरसीबी दो बार हारी है, जबकि राजस्थान के खिलाफ एक बार। दूसरी ओर, लीग मैचों में आखिरी 5 मैच उन टीमों के खिलाफ जीती है, जो संघर्ष कर रही थीं। सीएसके की प्रमुख प्लेइंग-11 के कई खिलाड़ी नहीं थे।

एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ही सबसे बड़ा कांटा
इस सीजन राजस्थान रॉयल्स से आरसीबी ने एक मैच खेला, जिसमें विराट कोहली ने शतक जड़ा था। हालांकि, आरआर के लिए जोस बटलर ने शतक ठोका और कप्तान संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में हाफ सेंचुरी जड़ते हुए मैच छीन लिया था। यहां जोस बटलर तो नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान कमजोर नहीं दिख रही। उसके पास प्रेशर को हैंडल करने वाले प्लेयर्स की कमी नहीं हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि आर. अश्विन और युजवेंद्र चहल के रूप में दो धाकड़ स्पिनर हैं, जिनके खिलाफ कोई भी बल्लेबाज संघर्ष करता है। वे खुलकर खेलने की आजादी नहीं देते हैं, जबकि ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर और आवेश खान के रूप में 4 अच्छे पेसर हैं।

आरसीबी टॉप ऑर्डर पर अधिक निर्भर, फेल हुए तो क्या?
बेंगलुरु की बैटिंग काफी हद तक विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस पर निर्भर है। कोहली ने 708, जबकि डु प्लेसिस ने 421 रन बनाए हैं। ये दोनों सबसे अधिक रन बनाने वाली 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रमश: पहले और 14वें नंबर पर हैं। रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक ने कुछ मौकों पर जरूर टीम का साथ दिया है, लेकिन ऐसा हर बार हो यह कहना मुश्किल है। ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला पूरी तरह से जाम है तो दूसरी ओर राजस्थान के पास पेस और स्पिन खेलने वाले मास्टर खिलाड़ी हैं।

गेंदबाजी में लप्पा रोज नहीं चलेगा, सिराज सफेद हाथी
चेन्नई के खिलाफ आखिरी ओवर में जरूरत जीत मिली, लेकिन दिनेश कार्तिक ने खुद स्वीकार किया कि अगर धोनी के 110 मीटर के छक्के के बाद गेंद नहीं बदली जाती तो शायद आरसीबी के हाथ से मैच निकल गया होता। यश दयाल किस्मत वाले थे, क्योंकि पहली ही गेंद पर गेंद 6 रनों के लिए हवाई यात्रा कर चुकी थी। दूसरी ओर, सिराज पूरी तरह सफेद हाथी साबित हुए हैं। अब समय आ गया है कि वह फॉर्म में आएं, वर्ना टीम का बैंड बजना तय है।

राजस्थान ने 2024 के लीग मैच में हराया है
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस सीजन में एक मैच खेल गया था। इस दौरान विराट कोहली की टीम को उनके शतक के बावजूद शर्मनाक हार मिली थी। अब देखने वाली बात यह है कि क्या वह आरआर से बदला ले पाते हैं या नहीं। अगर बदला पूरा भी कर लेती है आरसीबी तो उसे दो अन्य टीमों से भी भिड़ना होगा।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...