चंडीगढ़
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी दमदार वापसी की है। पंत करीब 453 दिन बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। बैटिंग में पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका असली कमाल तो विकेट के पीछे दिखा जब उनकी फुर्ती से बल्लेबाज के होश फाख्ता हो गए। पंत विकेटकीपिंग में पहले से भी तेज नजर आए। उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि वह 16 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं।
दरअसल 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप के खिलाफ पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने आगे बढ़कर एक बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुलदीप की फिरकी भांप नहीं सके। ऐसे में जब तक वह अपने क्रीज पर वापस आते ऋषभ पंत ने उनका काम तमाम कर दिया। इस तरह विराट कोहली ने आईपीएल के 17 वें सीजन में पहला स्टंपिंग किया।
𝙌𝙐𝙄𝘾𝙆 𝙃𝘼𝙉𝘿𝙎 ⚡
Skipper @RishabhPant17 with an amazing piece of glove work to dismiss Jitesh Sharma 👐#PBKS require 63 from 36 deliveries
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱
Follow the match ▶️ https://t.co/ZhjY0W03bC #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/x8SkXZwXBX
— IndianPremierLeague (@IPL) March 23, 2024
दिल्ली को मैच में नहीं मिल पाई जीत
ऋषभ पंत की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ खास नहीं रही। टीम को अपने ओपनिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने सधी हुई शुरुआत तो की थी, लेकिन पावरप्ले के बाद पंजाब के गेंदबाजों के आगे टीम लड़खड़ा गई।
हालांकि, अंतिम ओवर में अभिषेक पोरेल की तूफानी बैटिंग से दिल्ली किसी तरह से 174 रन का बनाने में सफल रही। इसके बाद गेंदबाजों के सामने चुनौती थी कि वह टीम के स्कोर का बचाव करें लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पंजाब ने सैम करन के दमदार फिफ्टी से मैच को 4 गेंद शेष रहते ही जीत लिया।
