9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहलक में आ गई थी जान... रोहित शर्मा ने मारा झन्नाटेदार शॉट,...

हलक में आ गई थी जान… रोहित शर्मा ने मारा झन्नाटेदार शॉट, बाल-बाल बचे अंपायर क्रिस गैफनी

Published on

दुबई

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे में पावरप्ले में तेज शुरुआत करने लगे हैं। वह आते ही गेंदबाजों पर अटैक करते हैं। कुछ साल पहले तक रोहित सेट होने की कोशिश किया करते थे। उसके बाद गेंदबाजों पर अटैक करते थे। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित ने आते ही शॉर्ट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने पहले ओवर में चौका तो दूसरे ओवर में नाथन एलिस की गेंद पर छक्का मारा।

शॉर्ट से बाल-बाल बचे अंपायर
रोहित शर्मा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर नाथन एलिस के खिलाफ झन्नाटेदार शॉट खेला। क्रीज से आगे कूदकर रोहित ने सामने की तरफ पूरी ताकत से शॉट मारा। गेंद की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी और उससे अंपायर क्रिस गैफनी डर गए। गेंद से बचने के लिए वह तुरंत नीचे की तरफ गिर गए। गेंद सामने की तरफ चौके के लिए चली गई। उठने के बाद चौके का इशारा करते हुए अंपायर का चेहरा देखने लायक था।

दो ओवर बाद आउट हो गए कप्तान
रोहित शर्मा हालांकि इसके बाद ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। 8वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाथन एलिस को बॉलिंग से हटा दिया। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर कूपर कोनोली गेंदबाजी के लिए आए। अपने पहले ही ओवर में कोनोली ने रोहित को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने डीआरएस लिया लेकिन वो भी बर्बाद हो गया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में युवा कूपर कोनोली का पहला विकेट भी था। रोहित ने 29 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली।

टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए बड़ी पारी
रोहित शर्मा अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले मैच में 41 रन बनाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 20 जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन निकले थे। सभी चार मैचों में वह बैटिंग पावरप्ले के दौरान ही आउट हो गए। भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...