9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलजेंडर विवाद में फंसी लिन यू टिंग ने भी जीता गोल्ड, मेडल...

जेंडर विवाद में फंसी लिन यू टिंग ने भी जीता गोल्ड, मेडल मिलने के बाद रोक नहीं पाईं अपने आंसू

Published on

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहे ओलंपिक में अभी तक कई विवाद चर्चा में रहे हैं। सबसे बड़े विवादों में एक दो महिला बॉक्सर्स के जेंडर को लेकर रहा। अल्जीरिया की इमान खलीफ के साथ ही ताइवान की लिन यू-टिंग के जेंडर पर सवाल थे। जेंडर टेस्ट में फेल होने के बाद इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने दोनों को 2023 में बैन कर दिया था। लेकिन ओलंपिक कमिटी ने दोनों को पेरिस में हिस्सा लेने की अनुमति दी। इसके हर मुकाबले के बाद बवाल हुआ। इमान 66 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडलिस्ट बनी थीं। अब टिन ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है।

ताइवान के लिए पहला बॉक्सिंग गोल्ड
लिन यू टिंग ने महिलाओं के फेदरवेट डिवीजन में गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह ओलंपिक में ताइवान का पहला बॉक्सिंग गोल्ड है। इससे पहले देश को बॉक्सिंग में सिर्फ तीन ब्रॉन्ज मिले थे। अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए लिन ने 20 वर्षीय पोलैंड की बॉक्सर जूलिया स्जेरेमेता को हराया। टॉप सीड टिन ने अपने सभी मैचों में 5-0 की एकतरफा जीत हासिल की।

चैंपियनशिप बाउट में 28 वर्षीय लिन ने जूलिया स्जेरेमेता पर पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। जिसके चलते पोलिश दावेदार के चेहरे पर चोट के निशान भी आ गए। टिंग की लंबाई का फायदा स्जेरेमेता को काफी भारी पड़ा, जो मुक्के तो बचा पा रही थीं लेकिन स्कोर करने के लिए जोरदार पंच नहीं लगा पा रही थीं। नतीजा आने से पहले ही पता था कि टिंग ने गोल्ड मेडल जीत लिया है

टिंग के आंखों में आए आंसू
सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और जेंडर विवादों की कड़ी जांच का सामना करने के बाद गोल्ड मेडल जीतने के बाद पोडियम पर लिन यू टिंग की आंखों में आंसू थे। उन्होंने कहा, ‘5-0 से जीतना भले ही आसान लग रहा हो, लेकिन यह अनगिनत घंटों के अभ्यास और कड़ी मेहनत का नतीजा है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया है और मेरी टीम और ताइवान में सभी का धन्यवाद। उन्होंने मुझे यह ताकत दी।’

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...