5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलशरारत कर रहे थे नन्हे अकाय, प्रेमानंद महाराज से बात करते-करते अनुष्का...

शरारत कर रहे थे नन्हे अकाय, प्रेमानंद महाराज से बात करते-करते अनुष्का ने यूं संभाला

Published on

वृंदावन:

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर जब मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे तो इस बार उनके दोनों बच्चे भी साथ थे। सभागृह में पहुंचते ही अनुष्का शर्मा के चेहरे पर उमड़ी शांति और कांति दोनों ही देखने लायक थी। इस दौरान वह न सिर्फ भक्तिभाव में डूबी नजर आईं बल्कि अपने छोटे बेटे अकाय का भी खूब ध्यान रखती दिखीं।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगातार फेल होने वाले विराट कोहली जैसे ही स्वदेश लौटे उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए सपत्निक और अपने बच्चे वामिका और अकाय के साथ वृंदावन धाम की यात्रा की। इस दौरान नन्हा अकाय कभी अपना मां की गोद से नीचे उतर जाता तो कभी फर्श पर लोट लगाने लगता। अकाय को संभालने के लिए एक सहायिका भी थी, लेकिन अनुष्का भी अपने लाड़ले पर पूरी नजर बनाए हुईं थीं।

इस दौरान हुए बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये दूसरी बार है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की है। इससे पहले जनवरी 2023 में भी उनकी मुलाकात हुई थी। यह सेलिब्रिटी कपल लंबे समय से प्रेमानंद के शिष्य रहे हैं और उन्हें गुरु के साथ बातचीत करते देखा गया था।

वीडियो में, अनुष्का शर्मा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे, मुझे लगा के पूछूंगी, लेकिन जो भी बैठा था, उसने कुछ न कुछ वैसा सवाल कर लिया था। जब हम आपसे दोबारा मिलने के बारे में सोच रहे थे, तो मेरे मन में आपसे बातचीत चल रही थी।’

कोहली की तारीफ में प्रेमानंद महाराज कहते हैं, ‘जब वह क्रिकेट खेलते हैं तो इससे पूरे देश को खुशी मिलती है। जब वह भारत के लिए कोई गेम जीतता है, तो पूरा देश पटाखे फोड़ता है। क्या ये इनकी साधना नहीं है?” भले ही यह सिर्फ एक खेल हो, लेकिन जब वह जीतते हैं तो पूरा देश खुश हो जाता है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...