12 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल10 के रन रेट से बैटिंग कर रही थी लखनऊ, फिर बॉलिंग...

10 के रन रेट से बैटिंग कर रही थी लखनऊ, फिर बॉलिंग पर आए ट्रेंट बोल्ट, दो गेंद में ही नतीजा बदल दिया

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को लगातार 5वीं जीत मिल गई है। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 7 विकेट पर 215 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ एक समय मजबूत स्थिति में थी। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 109 रन था। मिचेल मार्श के साथ आयुष बडोनी सेट थे। दोनों को रन बनाने में कोई दिक्कत भी नहीं हो रही थी।

ट्रेंट बोल्ट ने बदला रुख
ट्रेंट बोल्ट वैसे तो पावरप्ले में नई गेंद से ज्यादा बॉलिंग करते हैं। लेकिन इस मैच में हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर देने का बाद उन्हें हटा दिया। 12वें ओवर में एक बार फिर बोल्ट गेंदबाजी के लिए आए। 12वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर बोल्ट ने मार्श को आउट कर दिया। धीमी गति की गेंद पर वह तिलक वर्मा के हाथ में शॉट खेल बैठे। मार्श ने 24 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली।

51 रन बनाने में 7 विकेट गिरे
मिचेल मार्श जब आउट हुए तो लखनऊ का स्कोर 4 विकेट पर 110 रन था। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 161 पर टीम की पारी सिमट गई। आखिरी 9 ओवर में लखनऊ के बल्लेबाजों ने सिर्फ 52 रन बनाए। इस दौरान टीम के 7 बल्लेबाज आउट हुए। आखिरी ओवर में दिग्वेश राठी का विकेट लेकर बोल्ट ने ही लखनऊ की पारी का अंत किया। टीम का कोई भी खिलाड़ी 35 रनों का आंकड़ों को पार नहीं किया।

लय हासिल कर चुकी है मुंबई
मुंबई इंडियंस विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (58 रन) और सूर्यकुमार यादव (54 रन) के अर्धशतकों के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (22 रन देकर चार विकेट) की अगुआई में शानदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत से तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। आईपीएल में हमेशा की तरह धीमी शुरुआत के बाद लय पकड़ने वाली मुंबई इंडियंस 10 मैच में 12 अंक लेकर गुजरात टाइटन्स (आठ मैच में 12 अंक) से नीचे बनी हुई है। एलएसजी 10 अंक से छठे स्थान पर है।

Latest articles

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...