10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलखेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर 'महापंचायत', पहलवानों ने रखीं 5 मांगें

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर ‘महापंचायत’, पहलवानों ने रखीं 5 मांगें

Published on

नई दिल्ली

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर आज पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के साथ लंबी बैठक हुई। पहलवानों ने मंत्री के सामने पांच मांगें रखीं। इसमें फेडरेशन का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव और महिला चीफ की नियुक्ति शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह या उनके परिवार का कोई भी सदस्य WFI का हिस्सा नहीं होना चाहिए। पहलवानों ने पिछले महीने नई संसद के उद्घाटन वाले दिन दर्ज केस को भी खत्म करने को कहा। साथ ही बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। प्रदर्शन में शामिल विनेश फोगाट बैठक में नहीं पहुंचीं क्योंकि वह हरियाणा में अपने गांव थीं। शुरू में खबर आई थी कि किसान नेता राकेश टिकैत भी खेल मंत्री के घर पर पहुंचे लेकिन वह सुबह करनाल में मीडिया से बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि सरकार एक आदमी को बचाना चाहती है, अगर वह बात कर रही है तो आंदोलन खत्म हो सकता है। दरअसल, पहलवानों के प्रोटेस्ट को किसान और खाप पंचायतें अपना समर्थन दे रही हैं। पहलवानों के समर्थन में आज चरखी दादरी में महापंचायत भी हुई। ऐसे में बातचीत की टेबल पर सरकार और पहलवानों के पहुंचने से समाधान का रास्ता निकलने की उम्मीद बढ़ गई है।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवानों को आज खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बातचीत के लिए बुलाया था। एक कार खेल मंत्री के घर दाखिल हुई तो कहा गया कि राकेश टिकैत भी पहलवानों के साथ पहुंचे हैं लेकिन वह करनाल में मौजूद हैं। इससे पहले पहलवानों की तरफ से कहा गया था कि बंद कमरे में कोई बातचीत नहीं होगी। खेल मंत्री ने आधी रात को ट्वीट कर बताया था कि सरकार पहलवानों से बातचीत करना चाहती है। उन्हें चर्चा के लिए बुलाया गया है।

दरअसल, जिन परिवारों से ये पहलवान आते हैं, उनके अपने किसान और खाप पंचायतें समर्थन में खड़ी होते गईं। समझा जा रहा है कि सरकार खराब हो रही अपनी छवि को लेकर चिंतित है और शायद इसीलिए बातचीत की पहल की गई है। खेल मंत्री के घर पहुंचने से पहले साक्षी मलिक ने कहा था कि हम सरकार के प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठों और समर्थकों के साथ चर्चा करेंगे। जब सभी अपनी सहमति देंगे कि प्रस्ताव ठीक है, तभी हम मानेंगे। ऐसा नहीं होगा कि हम सरकार की किसी भी बात को मान लें और अपना धरना समाप्त कर दें। पहलवानों ने शर्त भी रखी कि मीटिंग ओपन होगी। बंद दरवाजे में कुछ नहीं होगा।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आधी रात के बाद ट्वीट किया, ‘सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने की इच्छुक है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने बातचीत के लिए पहलवानों को एक बार फिर आमंत्रित किया है।’ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कई दिनों से पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बृजभूषण पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा के सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।

दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के सिलसिले में उनके सहयोगियों और यूपी के गोंडा में उनके घर पर काम करने वाले लोगों के मंगलवार को बयान दर्ज किए थे। उधर, जिस नाबालिग के बयान के आधार पर सिंह के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, उसका बयान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक बार फिर दर्ज किया गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...