9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलमनु भाकर फिर जाएंगी पेरिस... गोलकीपर पीआर श्रीजेश संग निभाएंगी ये बड़ी...

मनु भाकर फिर जाएंगी पेरिस… गोलकीपर पीआर श्रीजेश संग निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी

Published on

पेरिस,

खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ इस बार पेरिस में हो रहे हैं. पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को हुआ और इसका समापन 11 अगस्त को होना है. अब पेरिस ओलंपिक से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने निशानेबाज मनु भाकर के साथ हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पेरिस ओलंपिक में समापन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक नामित किया है.

IOA की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘भारतीय ओलंपिक संघ को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में पिस्टल शूटर मनु भाकर के साथ संयुक्त ध्वजवाहक के रूप में हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश के नामांकन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.’ आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश आईओए नेतृत्व के भीतर एक भावनात्मक और लोकप्रिय विकल्प थे, जिसमें शेफ डी मिशन गगन नारंग और संपूर्ण भारतीय दल शामिल थे.’

पीटी उषा ने कहा, ‘श्रीजेश ने दो दशकों से अधिक समय तक विशेष रूप से भारतीय हॉकी और सामान्य रूप से भारतीय खेल में अहम योगदान दिया है.’ उषा ने कहा कि उन्होंने नीरज चोपड़ा से बात की थी, जिन्होंने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता था. लेकिन नीरज ने पीटी उषा से कहा-अगर आपने मुझसे नहीं भी पूछा होता, तो भी मैं श्री भाई का नाम सुझाता. यह श्रीजेश और भारतीय खेल में उनके योगदान के लिए नीरज के मन में अपार सम्मान को दर्शाता है. आईओए ने पहले मनु भाकर को महिला ध्वजवाहक के रूप में नामित किया था, जो स्वतंत्रता के बाद से एक ही ओलंपिक खेलों में दो जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं.

मनु को फिर जाना होगा पेरिस
पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल निशानेबाज मनु भाकर ने दिलाया था. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया था. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. मनु भारत स्वदेश आ चुकी है और अब वह क्लोजिंग सेरेमनी के लिए फिर पेरिस जाएंगी. वहीं पीआर श्रीजेश ने बतौर गोलकीपर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय हॉकी टीम स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही. श्रीजेश का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...