12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलछक्के से मैच फिनिश, SRH के लिए मिलर बने किलर, गुजरात की...

छक्के से मैच फिनिश, SRH के लिए मिलर बने किलर, गुजरात की तीन मैच में दूसरी जीत

Published on

अहमदाबाद

अपने घर पर सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराते हुए गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 17वें सीजन के तीसरे मैच में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। जबकि हैदराबाद की तीन मैच में दूसरी हार है। सुपर संडे के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में गुजरात ने तीन विकेट खोकर पांच गेंद पहले ही आसानी से लक्ष्य साध लिया। गुजरात के लिए डेविड मिलर ने विनिंग छक्का लगाया। वह 27 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। साई सुदर्शन ने 36 गेंद में 45 रन बनाए। विजय शंकर 11 गेंद में 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

इससे पहले शानदार फॉर्म में चल रहे हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे। अभिषेक शर्मा और अब्दुल समेत ने सबसे ज्यादा 29-29 रन बनाए। गुजरात के लिए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लेने वाले मोहित शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। अफगानिस्तान के स्पिनर्स राशिद खान और नूर अहमद ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाजी की। पिछले मैच में 277 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सनराजइर्स ने पावरप्ले के भीतर एक विकेट खोकर 56 रन बनाए, लेकिन उसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में खुलकर खेलने नहीं दिया। नूर ने 32 रन देकर और राशिद ने 33 रन देकर एक एक विकेट लिया।

नूर ने फॉर्म में चल रहे सनराजइर्स के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (19) को सस्ते में आउट किया जबकि राशिद ने हेनरिच क्लासेन (24) को पवेलियन भेजा। राशिद ने डाइव करके एडेन मार्कराम का कैच भी लपका, उन्होंने आखिरी पांच ओवर में पांच विकेट सिर्फ 40 रन के भीतर गंवा दिए। मोहित ने डैथ ओवरों में शाहबाज अहमद (22) और वॉशिंगटन सुंदर (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया, उन्होंने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पिछले मैच में तेजी से रन बनाने के बाद सनराइजर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ट्रेविस हेड ने अच्छे स्ट्रोक्स लगाए, लेकिन मयंक अग्रवाल (16) सहज नहीं दिखे, जिन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने पवेलियन भेजा। पिछले मैच के नायक अभिषेक शर्मा ने राशिद को दो छक्के लगाए, लेकिन कलाई के स्पिनर नूर ने सनराइजर्स की रनगति पर अंकुश लगाया। हेड उनकी गेंद पर चकमा खाकर बोल्ड हो गए। इस बीच राशिद ने दूसरे ओवर में सिर्फ चार रन दिए।

शुभमन गिल ने दसवें ओवर में मोहित को गेंद सौंपने का शानदार फैसला लिया। मोहित ने क्रीज पर जम चुके अभिषेक (29) को आउट किया। इस बीच क्लासेन ने नूर को उनके आखिरी ओवर में दो चौके जड़े। राशिद ने 14वें ओवर में क्लासेन को आउट करके फिर सनराइजर्स पर दबाव बनाया। अगले ओवर में राशिद ने डाइव लगाकर डीप में मार्कराम (17) का कैच लपका।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...