10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमोहम्‍मद शमी के गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम, विश्‍व कप में अच्‍छे...

मोहम्‍मद शमी के गांव में बनेगा मिनी स्टेडियम, विश्‍व कप में अच्‍छे प्रदर्शन पर योगी सरकार का तोहफा

Published on

अमरोहा लखनऊ:

क्रिकेट विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करके टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तोहफा मिला है। योगी सरकार उनके अमरोहा स्थित गांव साहसपुर अलीनगर में मिनी स्टेडियम बनाने जा रही है। अमरोहा जिला प्रशासन ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली। डीएम राजेश त्यागी के मुताबिक यह मिनी स्टेडियम 1.092 हेक्टेअर में बनेगा। शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है।

यूपी में खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योगी सरकार ने हर गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की पहल की थी। मैदान में ओपेन जिम समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दी जानी हैं, जिससे कि खिलाड़ी वहां अभ्यास कर सकें। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी के गांव में इसी के तहत मिनी स्टेडियम बनाने का फैसला किया गया है। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में सात विकेट चटकाकर भारत के फाइनल मैच में पहुंचने का रास्ता साफ किया था। इस शानदार प्रदर्शन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने तारीफ करते हुए उन्हें कहा था कि पीढ़ियां इस शानदार प्रदर्शन को याद रखेंगी। शमी के इस शानदार प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने भी उनके गांव में मिनी स्टेडियम और ओपेन जिम बनवाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को अमरोहा के सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने पैमाइश करके जमीन फाइनल कर दी।

‘औपचारिकताएं पूरी होते ही शुरू होगा काम’
डीएम अमरोहा ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी और इस संबंध में आवश्यक निर्देश मिलने के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि यह मिनी स्टेडियम जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर और हाईवे से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। मैदान के लिए 1.092 हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...