14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलअपनी कुटाई नहीं सह पाए मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज से कर ली लड़ाई,...

अपनी कुटाई नहीं सह पाए मोहम्मद सिराज, बल्लेबाज से कर ली लड़ाई, मैदान पर खूब हुआ बवाल

Published on

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पिछले मुकाबले में मैदान पर जमकर बवाल हुआ था। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लखनऊ सुपर जायंट्स के मेटॉर गौतम गंभीर से भिड़े थे। टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक से भी विराट का पंगा हुआ था। अब आरसीबी की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में भी बवाल हो गया। इस बार आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर फिल साल्ट में लड़ाई हो गई।

साल्ट ने सिराज को कूटा
मोहम्मद सिराज आईपीएल 2023 में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में तो उनके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फिट साल्ट ने उनकी कुटाई कर दी। दिल्ली की पारी के पहले ओवर में 10 रन देने के बाद सिराज 5वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद फिल साल्ट के बल्ले का टॉप एज लगकर छक्के के लिए गई। दूसरी गेंद पर साल्ट ने कवर पर छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद मिड विकेट पर चौके लिए गई।

मैदान पर हो गई भिड़ंत
चौथी गेंद मोहम्मद सिराज ने पटकी हुई फेंकी। यह साल्ट के सिर के काफी ऊपर से गई। साल्ट ने इसपर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद सिराज बल्लेबाज के पास पहुंच गई। दोनों के बीच बहस होने लगी। नाराज सिराज ने साल्ट को उंगली भी दिखाई। अंपायर और दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे डेविड वॉर्नर ने बीच बचाव किया। इस दौरान सिराज ने अपने मुंह पर उंगली रखकर साल्ट को चुप रहने के लिए भी कहा।

आरसीबी ने बनाए 181 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 55, महिपाल लोमरोर ने 54 जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 45 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श ने दो विकेट चटकाए।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...