20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलवर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बरसात, टीम इंडिया को मिली...

वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई पैसों की बरसात, टीम इंडिया को मिली इतनी प्राइज मनी

Published on

अहमदाबाद,

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया है. 19 नवंबर (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से परास्त किया. इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पैट कमिंस की टीम ने 43 ओवर्स में हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार 50 ओवर्स के क्रिकेट में चैम्पियन बनी है.

क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पैसे की बरसात हुई है. विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को प्राइज मनी के तौर पर 40 लाख डॉलर (लगभग 33.33 करोड़ रुपये) मिले हैं. उप-विजेता टीम भारत को भी अच्छी खासी ईनामी राशि मिली. भारत को रनर्स अप के तौर पर 20 लाख डॉलर (लगभग 16.65 करोड़ रुपये ) की रकम मिली है. इनके अलावा भी इन दोनों ही टीमों को लीग स्टेज में मुकाबले खेलने के लिए भी रकम मिली.

आईसीसी ने बांटे लगभग 83 करोड़ रुपये
आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही ईनामी राशि का ऐलान कर दिया था. वर्ल्डकप के लिए कुल 10 मिलियन डॉलर (लगभग 83.29 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय हुई थी, जिसे सभी 10 टीमों में अलग-अलग प्रकार से बांटी जानी थी. इसके मुताबिक क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने वाली टीम को 4 मिलियन डॉलर, उप-विजेता टीम को 2 मिलियन डॉलर मिलने थे. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दो टीमों को 8-8 लाख डॉलर दिए जाने का प्रावधान था. जबकि ग्रुप स्टेज में प्रत्येक जीत के लिए 33.31 लाख रुपये की प्राइज मनी तय की गई थी.

क्रिकेट वर्ल्डकप की प्राइज मनी (भारतीय रुपये में)
• वर्ल्ड कप विजेता: करीब 33 करोड़ रुपये (ऑस्ट्रेलिया)
• वर्ल्ड कप उप-विजेता: 16.65 करोड़ रुपये (भारत)
• सेमीफाइनलिस्ट: 6.66 करोड़ रुपये (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड)
• ग्रुप स्टेज में प्रत्येक जीत: 33.31 लाख रुपये

भारतीय टीम मिली इतनी रकम
टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचने के चलते 20 लाख डॉलर तो मिले ही. साथ लीग स्टेज में भी टीम इंडिया ने सभी 10 मैचों में जीत हासिल की थी, जिसके चलते उसे चार लाख डॉलर (लगभग 3.33 करोड़ रुपये) की भी प्राइज मनी मिली. यानी कि भारत को इस वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 24 लाख डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) की ईनामी राशी प्राप्त हुई.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...