13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलअर्शदीप सिंह के सामने पस्त हुई मुंबई इंडियंस, आखिरी ओवर में पंजाब...

अर्शदीप सिंह के सामने पस्त हुई मुंबई इंडियंस, आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को मिली रोमांचक जीत

Published on

मुंबई

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की लगातार तीन जीत का सिलसिला रूक गया है। पंजाब किंग्स ने मुंबई को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर 13 रन से हराया। कार्यवाहक कप्तान सैम करन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी और हरप्रीत भाटिया के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 गेंद में 92 रन की साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने आठ विकेट पर 214 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। लेकिन टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। मुंबई को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे लेकिन अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 2 रन दिये और 2 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

पंजाब की तेज शुरुआत
पहले फील्डिंग का फैसला करने के बाद कैमरून ग्रीन ने पारी के तीसरे ओवर में चौका खाने के बाद मैथ्यू शॉट (10 गेंद में 11 रन) को आउट कर मुंबई को पहली सफलता दिलायी। दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (17 गेंद में 26 रन) ने जेसन बेहरेनडॉर्फ के खिलाफ दो छक्के लगाये तो वहीं अथर्व तायडे (17 गेंद में 29 रन) ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ स्लिप के ऊपर से छक्का लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे ओवर में पीयूष चावला के खिलाफ एक-एक चौका लगाकर पावर प्ले में टीम के स्कोर को एक विकेट पर 58 रन कर दिया। अगले ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन सिंह को पगबाधा कर तायडे के साथ दूसरे विकेट के लिए उनकी 25 गेंद में 47 रन की साझेदारी को तोड़ा।

चावला को एक ओवर में दो विकेट
पीयूष चावला ने 10वें ओवर में पंजाब को दो झटके दिये। लियाम लिविंगस्टोन (12 गेंद में 10 रन) स्टंप हुए तो वहीं तायडे गेंद को विकेट पर खेल बैठे। हरप्रीत भाटिया और कप्तान सैम करन अगले चार ओवर में सिर्फ 22 रन बटोर सके। करन ने 15वें ओवर में ऋतिक शौकिन के खिलाफ छक्का लगाकर रन गति को तेज किया तो वही 16वें ओवर में तेंदुलकर का स्वागत छक्के से किया। उन्होंने इस ओवर में एक चौका जड़ स्ट्राइक भाटिया को दिया जिन्होंन छक्का और दो चौका लगाया। पंजाब ने इस ओवर से 31 रन बटोरे।

आखिरी 6 ओवर में 109 रन बने
ग्रीन ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर भाटिया को बोल्ड किया लेकिन क्रीज पर आये जितेश शर्मा ने लगातार दो छक्के लगा दिये। करन 19वें ओवर में आर्चर के खिलाफ दो चौके जड़ इस सत्र का पहला अर्धशतक पूरा किया लेकिन आखिरी गेंद पर आउट हो गये। जितेश शर्मा ने आखिरी ओवर में आउट हाोने से पहले बेहरनडोर्फ के खिलाफ दो छक्के लगाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया।

पंजाब के लिए कप्तान करन ने 29 गेंद में 55 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाये जबकि भाटिया ने 28 गेंद में 41 रन की पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के मारे। जितेश शर्मा ने सात गेंद में चार छक्के जड़ 25 रन बनाये जिससे पंजाब ने आखिरी पांच ओवरों में 96 रन बटोरे। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिये। जेसन बेहरनडोर्फ, कैमरून ग्रीन, जोफ्रा आर्चर और अर्जुन तेंदुलकर को भी एक-एक सफलता मिली लेकिन ये सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अर्जुन ने तीन ओवर में 48 जबकि बेहरनडोर्फ ने इतने ही ओवर में 41 रन लुटाये।

Latest articles

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरस’ को नेशनल ब्रांड बनाने और धार्मिक स्थलों पर आउटलेट खोलने के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि डेयरी क्षेत्र राजस्थान की ग्रामीण अर्थव्यवस्था...

मिशन हरियालो राजस्थान: मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिए ‘नमो वन’ और ‘चंदन वन’ को गति देने के...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ शनिवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...