3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलऑपरेशन सिंदूर के बाद NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, आगामी चुनावों से...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, आगामी चुनावों से पहले क्यों खास है ये मीटिंग? समझिए

Published on

अहमदाबाद

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली लेकिन फिर हार का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद खिलाड़ी भी चोटिल होने लगे। इस बीच रिप्लेसमेंट के रूप में चेन्नई ने कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इसमें एक साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी थे। ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ब्रेविस गुरजपनीत सिंह की जगह टीम में शामिल किया गया।

ब्रेविस ने 19 गेंद पर फिफ्टी ठोकी
गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने फिफ्टी ठोकी। यह आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ सुरेश रैना ने 16 गेंद पर फिफ्टी लगाई थी। मोईन अली और अजिंक्य रहाणे के नाम भी 19-19 गेंद पर फिफ्टी दर्ज है।

वह 13वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे। पहली ही गेंद पर शाहरुख खान के खिलाफ चौका मारा। इसके बाद ब्रेविस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली। 57 रनों की पारी खेलकर वह 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। 23 गेंद पर ब्रेविस ने 4 चौके और 5 छक्के मारे।

सीएसके के लिए आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी
16 गेंद- सुरेश रैना vs पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम (2014)
19 गेंद- मोईन अली vs राजस्थान रॉयल्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम (2022)
19 गेंद- अजिंक्य रहाणे vs मुंबई इंडियंस, वानखेड़े स्टेडियम (2023)
19 गेंद- डेवाल्ड ब्रेविस vs गुजरात टाइटंस, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (2025)

6 में से 5 पारी में 30 प्लस स्कोर
मुंबई इंडियंस के लिए ब्रेविस आईपीएल में बड़ा कमाल नहीं कर पाए थे। दो सीजन में उनके 10 मैच में 230 रन ही थे। लेकिन चेन्नई के लिए उन्होंने आते ही कमाल करना शुरू कर दिया। फ्रेंचाइजी के लिए उन्होंने 6 मुकाबले खेले। इसमें 43 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से ब्रेविस ने 218 रन बनाए। इसमें दो फिफ्टी भी शामिल है। सिर्फ आरसीबी के मैच को छोड़ दें तो ब्रेविस ने हर मुकाबले में 30 से ज्यादा रनों की पारी खेली।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...