9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलनीरज चोपड़ा देरी से लौटेंगे अपने घर... पेरिस से सीधे जर्मनी हुए...

नीरज चोपड़ा देरी से लौटेंगे अपने घर… पेरिस से सीधे जर्मनी हुए रवाना, जानिए मामला

Published on

पेरिस,

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एकमात्र सिल्वर मेडल दिलाने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. वो अब देरी से अपने घर लौटेंगे. नीरज चोपड़ा पेरिस से सीधे जर्मनी रवाना हो गए हैं. वो मेडिकल एडवाइस के बाद जर्मनी गए हैं.बता दें कि नीरज को हार्निया की शिकायत है. ऐसे में मेडिकल चेकअप के कारण उन्हें जर्मनी जाने के लिए कहा है. यदि जरूरत पड़ी तो वहीं पर उनकी सर्जरी भी होगी. इसके बाद कहीं जाकर नीरज की घर वापसी होगी.

एक महीने तक जर्मनी में रहेंगे नीरज चोपड़ा
दरअसल, पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चले हैं. क्लोजिंग सेरेमनी के बाद खबरें आई थीं कि नीरज चोपड़ा समेत बाकी सभी एथलीट्स 13 अगस्त को भारत लौट आएंगे. मगर इससे पहले नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने आजतक को बताया कि नीरज भारत नहीं आ रहे हैं.

चाचा ने बताया कि नीरज अपने इलाज और सर्जरी के लिए पेरिस से ही सीधे जर्मनी चले गए हैं. वहां यदि जरूरत हुई तो उनकी सर्जरी होगी. चाचा भीम चोपड़ा ने यह भी क्लियर कर दिया है कि नीरज चोपड़ा जर्मनी में करीब एक महीने तक रहेंगे.

मेडल जीतने के बाद नीरज ने दिया था हिंट
रिपोर्ट्स की मानें तो यदि जरूरत पड़ी तो टॉप-3 डॉक्टर नीरज की सर्जरी कर सकते हैं. हालांकि आखिरी फैसला नीरज को ही लेना है. ग्रोइन की समस्या के चलते नीरज हालिया समय में काफी कम टूर्नामेंट खेले हैं. नीरज ने भी पेरिस ओलंपिक में जैवलिन फाइनल मैच के बाद सर्जरी को लेकर हिंट दिया था.

उन्होंने कहा था, ‘मैं अपनी टीम से बात करूंगा और उसके अनुसार निर्णय लूंगा. मैं अपने शरीर की मौजूदा स्थिति के बावजूद खुद को आगे बढ़ा रहा हूं. मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ है और मुझे इसके लिए खुद को फिट रखना है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...