9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलनीरज ने जीता सिल्‍वर... अब कंपनी पूरा करेगी वादा, भारतीयों को मिलेगा...

नीरज ने जीता सिल्‍वर… अब कंपनी पूरा करेगी वादा, भारतीयों को मिलेगा ये बड़ा तोहफा!

Published on

नई दिल्‍ली ,

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्‍वर मेडल अपने नाम किया. उनके इस प्रदर्शन से देशभर में खूशी है. नीरज चोपड़ा ने इस सीजन में अपना बेस्‍ट देते हुए सिल्‍वर मेडल जीता. इस बीच, यूएस की एक स्‍टार्टअप कंपनी ने सभी भारतीय के लिए बड़ा ऐलान किया है. एटलीज के फाउंडर और सीईओ मोहक नाहटा ने घोषणा किया है कि कंपनी पेरिस ओलंपिक से पहले किए गए वादे का सम्मान करते हुए सभी भारतीयों को मुफ्त वीजा देगी.

यह वही कंपनी है, जिसके सीईओ ने पिछले सप्ताह ऐलान किया था कि अगर भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा गोल्‍ड मेडल जीतते हैं तो वह व्यक्तिगत रूप से सभी को मुफ्त वीजा भेजेंगे. हालांकि नीरज चोपड़ा ने आखिरकार सिल्‍वर जीता है, लेकिन कंपनी ने अपने ऐलान को बरकरार रखने का फैसला किया है.

कंपनी के सीईओ ने क्‍या किया ऐलान?
स्‍टार्टअप के सीईओ ने लिंक्‍डइन पर एक पोस्‍ट में कहा कि मैंने गोल्‍ड मेडल जीतने पर मुफ्त वीजा देने का वादा किया था. लेकिन आज कहना चाहता हूं कि पदक का कलर नहीं भावना महत्‍वपूर्ण होती है. सिल्‍वर मेडल जीतने का जश्‍न मनाने के लिए मैं आज सभी भारतीयों के लिए मुफ्त वीजा की हमारी मूल पेशकश के साथ आगे बढ़ रहा हूं. यह पहल न केवल चोपड़ा के प्रदर्शन के प्रति उत्साह को दर्शाती है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव और एकता का उत्सव भी है.

दोगुनी हुई कंपनी यूजर्स की संख्‍या
मुफ्त वीजा दुनिया भर के किसी भी देश के लिए निःशुल्क होगी, लेकिन यह सिर्फ एक दिन यानी आज के लिए होगी. इस रोमांचक ऑफर की घोषणा के बाद, एटलीस को शानदार प्रतिक्रिया मिली है. उनके प्‍लेटफॉर्म पर विजिट करने वालों की संख्‍या में 124% से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है. इस पहल के साथ ही उनके यूजर्स की संख्‍या दोगुनी हो चुकी है.

सर्विस चार्ज भी माफ
कंपनी ने कहा कि सर्विस चार्ज और वीजा लागत दोनों देना होता है, लेकिन सभी भारतीय के लिए ये दोनों चार्ज माफ कर दिया गया है. भारतीय बिना किसी पेमेंट के वीजा के लिए आवेदन करने की अनुमति मिल रही है.

गौरतलब है कि भारत के नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक मुकाबले में 89.45 मीटर की दूरी तय करके सिल्‍वर मेडल जीता था. दूसरी ओर पाकिस्‍तानी जैवलिन थ्रोवर अरश नदीम ने गुरुवार को स्‍टेड डी फ्रांस में पेरिस 2024 ओलंपिक फाइनल के दौरान 92.97 मीटर की दूरी तय करके ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर दुनिया को चौंका दिया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...