3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलन डांट न फटकार…प्लेऑफ से बाहर होने पर संजीव गोयनका ने तोड़ी...

न डांट न फटकार…प्लेऑफ से बाहर होने पर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी, इसकी तो उम्मीद नहीं थी

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2025 में संजीव गोयनका की मालिकाना हक वाली लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ के लिए यह करो या मरो का मैच था, लेकिन टीम को 6 विकेट से करारी का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान टीम के ओनर संजीव गोयनका भी काफी निराश दिखे। आईपीएल के 18 वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह से एक नई टीम को तैयार किया था, लेकिन वह अपनी उम्मीद पर खड़ी नहीं उतर पाई।

खास तौर से कप्तान ऋषभ पंत का इस सीजन में प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा, लेकिन इसके बावजूद टीम के ओनर संजीव गोयनका सनराइजर्स के खिलाफ मैच के बाद सभी खिलाड़ियों के साथ बहुत ही शानदार तरीके से मिले। आमतौर पर संजीव गोयनका को लेकर कहा जाता है कि वह बहुत ही तुनक मिजाज के इंसान हैं। क्योंकि आईपीएल 2024 में उन्होंने टीम के कप्तानी कर रहे केएल राहुल को सरेआम डांट लगा लगा दी थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।

मैच के बाद संजीव गोयनका ने क्या कहा?
सनराइजर्स के खिलाफ मिली हार के बाद संजीव गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, ‘इस सीजन का दूसरा भाग चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन इसमें बहुत कुछ ऐसा रहा है जिससे हम हिम्मत रख सकते हैं। जोश, प्रयास और उत्कृष्टता के क्षण हमें आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ देते हैं। दो गेम बचे हैं। आइए गर्व के साथ खेलें और मजबूती से खेल खत्म करें।’ संजीव गोयनका के इस रिएक्शन से अब हर कोई हैरान है।

इस सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक कुल 12 मैच खेल चुकी है। इन 12 मैचों में टीम को सिर्फ 5 में जीत मिली। इस सीजन में लखनऊ को अब लीग स्टेज में 2 मैच और खेलने हैं। ऐसे में अगर टीम अपने इन दोनों मैचों को जीत भी लेती है तो वह 14 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी। यही कारण कि अब उसका प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...