12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलना कभी पाकिस्तान गए, ना PAK टीम से कभी खेला टेस्ट मैच…...

ना कभी पाकिस्तान गए, ना PAK टीम से कभी खेला टेस्ट मैच… विराट के करियर का गजब संयोग!

Published on

नई दिल्ली,

विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उनके इस फैसले के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से एक सुनहरे युग का अंत भी हो गया. कोहली ने इस फॉर्मेट में अपने बल्ले से पूरी दुनिया में अपनी धमक दिखाई है. एक अलग पहचान बनाई है. 30 शतक जड़े और 7 दोहरे शतक लगाए हैं. लगभग हर बड़ी टीमों के खिलाफ अपना जलवा बिखेरा है, लेकिन क्या आपको पता है कि कोहली ने कभी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच ही नहीं खेला है.

यही नहीं कोहली किसी भी फॉर्मेट में खेलने के लिए कभी पाकिस्तान के दौरे पर भी नहीं गए हैं. हालांकि, ये सच है कि कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ कई यादगार और रिकॉर्डतोड़ पारियां खेली हैं. पाकिस्तान में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. उनका वनडे हाईएस्ट स्कोर भी पाक के खिलाफ है, लेकिन वो कभी पाकिस्तान नहीं गए.दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से ही कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. तब से अब तक दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही आमने-सामने आती रही हैं.

2008 में भारत ने किया था पाकिस्तान का दौरा
भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. उस समय टीम में कोहली नहीं थे. इसके अगले साल 3 मार्च, 2009 को लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमला हुआ था. इस घटना के बाद से ही दुनियाभर की क्रिकेट टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था. यही वजह है कि भारतीय टीम भी पाकिस्तान नहीं जा सकती थी. भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 में आखिरी बार कोई द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था. इसके बाद से द्विपक्षीय सीरीज भी खेलना बंद कर दिया गया.

कोहली ने कभी नहीं किया पाकिस्तान का दौरा
विराट कोहली का वनडे डेब्यू साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था. वहीं, कोहली का टेस्ट डेब्यू 2011 में हुआ था. जबकि टी20 में कोहली ने 2010 में पदार्पण किया था. तीनों ही फॉर्मेट में उनका डेब्यू ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय सीरीज खत्म होने की कगार पर थी. हालांकि, एशिया कप हो या आईसीसी टूर्नामेंट पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का बल्ला खूब गरजा है.

2012 के टी20 वर्ल्ड कप की पारी हो या फिर 2015 वनडे वर्ल्ड कप में शतक या 2022 की ऐतिहासिक टी20 पारी. कोहली ने हमेशा पाकिस्तान को अकेले मात दी है. इसमें उनकी 183 रनों की वनडे पारी को कौन भूल सकता है जब कोहली ने अकेले पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था. लेकिन वो कभी पाकिस्तान की सरजमीं पर नहीं खेल सके.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...