9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबवाली शाकिब अल हसन का नया कांड, अपनी जिद के चक्कर में...

बवाली शाकिब अल हसन का नया कांड, अपनी जिद के चक्कर में टीम को टूर्नामेंट से ही करा दिया बाहर

Published on

नई दिल्ली

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपने अड़ियल रवैये के कारण एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद की वजह बनी है उनकी जिद्द। शाकिब जीटी20 कनाडा लीग में बांग्ला टाइगर्स के कप्तान हैं। उनकी टीम का एलिमिनेटर में टोरंटो नेशनल के साथ मुकाबला था। बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंका जा सका। ऐसे में लीग के ऑफिशियल्स ने दोनों टीमों को सुपर ओवर खेलने का प्रस्ताव दिया, जिससे की नजीता निकल सके, लेकिन शाकिब अल हसन ने सुपर ओवर खेलने से मना कर दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि उनकी टीम बांग्ला टाइगर्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया।

बता दें कि शाकिब ने आईसीसी के नियम का हवाला देते हुए सुपर ओवर खेलने से मना किया। शाकिब का कहना था कि आईसीसी के नियम के मुताबिक सुपर ओवर तभी खेला जाएगा जब मैच टाई हुआ हो, लेकिन यहां तो टॉस भी नहीं हुआ। अगर मैच का नतीजा ही निकालना है तो कम से कम पांच ओवर का गेम होना चाहिए। इस तरह शाकिब अपनी जिद्द पर अड़े रहे और सुपर ओवर नहीं हो सका।

बांग्ला टाइगर्स की टीम एलिमिनेटर से हुई बाहर
शाकिब की जिद की वजह से मैच अफिशियल्स नाराज हो गए, लेकिन वह तब भी नहीं माने। ऐसी स्थिति में शाकिब की टीम को टूर्नामेंट से ही बाहर करने का फैसला सुना दिया गया, जबकि शाकिब की टीम दूसरे स्थान पर थी। वहीं टोरंटो नेशनल की टीम चौथे स्थान पर रहते हुए अब दूसरे एलिमिनेटर में पहुंच गई है। इस तरह शाकिब अल हसन की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने पड़ा गया।

सुपर ओवर के लिए क्या है आईसीसी का नियम
आईसीसी के नियम के अनुसार किसी मुकाबले में तभी सुपर ओवर होता है जब मैच टाई हो जाए। हालांकि, लगातार बारिश होने की स्थिति में कम से कम कोशिश की जाती है कि पांच ओवर का मुकाबला हो जाए, लेकिन यह भी संभव नहीं हो पाता है तो उस मैच को बेनतीजा मानते हुए रद्द घोषित कर दिया जाता है। शाकिब अल हसन यही चाहते थे कि जब मैच टाई नहीं हुआ है तो फिर सुपर ओवर क्यों। नियम के अनुसार 5-5 ओवर का मैच क्यों नहीं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...