12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलयश दयाल की इंस्टाग्राम स्टोरी बवाल में नया ट्विस्ट, माफी मांगने के...

यश दयाल की इंस्टाग्राम स्टोरी बवाल में नया ट्विस्ट, माफी मांगने के बाद अब किया नया खुलासा

Published on

नई दिल्ली

यूपी और गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल के इंस्टाग्राम स्टोरी पर बवाल मचा हुआ है। उन्होंने स्टोरी में इस्लाम के खिलाफ पोस्ट किया था। यश दयाल वही गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के मारकर केकेआर को जीत दिलाई थी। उनकी इंस्टा स्टोरी आग की तरह फैल गई। इसके कुछ देर बाद स्टोरी हटा दी गई। फिर उनके हैंडल से एक और स्टोरी पोस्ट हुई।

यश दयाल ने मांगी माफी
इस स्टोरी को हटाने के बाद यश दयाल ने एक और स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने अपनी पुरानी स्टोरी के लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा- दोस्तों माफी चाहता हूं स्टोरी गलती से पोस्ट हो गई थी। प्लीज नफरज न फैलाएं। थैंक यूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मेरे मन में हर समुदाय और समाज के लिए सम्मान है।

अब जारी किया बयान
इस बवाल पर यश दयाल की तरफ से अब बयान जारी किया गया है। इसमें उनका कहना है कि दोनों ही स्टोरी उन्होंने पोस्ट नहीं की है। उन्होंने बयान में कहा- मेरे इंस्टा हैंडल से आज दो स्टोरी पोस्ट की गई। दोनों मैंने नहीं की थी। मैंने इसे लेकर अधिकारियों को रिपोर्ट कर दिया है। मुझे लगता है कि मेरा अकाउंट कोई और चला रहा है और उसी ने पोस्ट किया है। मैं अपने अकाउंट को वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं सभी समुदायों की इज्जत करता हूं और आज की फोटो मेरी आस्था नहीं दर्शाती है।

टीम इंडिया का रह चुके हिस्सा
यश दयाल ने अभी तक भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है लेकिन वह टीम का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश दौरे के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह से 5 छक्के खाने के बाद वह कई मैचों तक बाहर थे। इस दौरान उनका वजह भी काफी कम हो गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...