9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलनिकोलस पूरन ने मारा 113 मीटर लंबा छक्का, ओल्ड ट्रैफर्ड के बाहर...

निकोलस पूरन ने मारा 113 मीटर लंबा छक्का, ओल्ड ट्रैफर्ड के बाहर झाड़ी में पहुंच गई गेंद

Published on

मैनचेस्टर

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन को उनके लंबे लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही दुनिया भर की लीग में अपने बल्ले का लोहा मनवा चुके हैं। अभी पूरन इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड में खेल रहे हैं। लीग में वह नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रहे हैं। लगातार तीन मैच में खेल होने के बाद पूरन ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

पूरन ने मारा 113 मीटर लंबा छक्का
बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इस मैच में 113 मीटर लंबा छक्का लगाया। उन्होंने मैच की 74वीं गेंद पर स्कॉट करी के खिलाप यह छक्का जड़ा। तेज गेंदबाज ने पूरन को पैरों वह बॉल डाली। वह तैयार थे और लेग साइड में जोरदार शॉट खेल दिया। गेंद स्टैंड्स को पार करती हुई पीछे झाड़ी में जाकर गिरी। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को यह छक्का देखकर भरोसा ही नहीं हो रहा था।

8वीं गेंद पर खुला था खाता
निकोलस पूरन ने इस मैच में 33 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। अपनी पारी की शुरुआत 7 गेंदों पर वह एक रन भी नहीं बना पाए थे। लगातार तीन मैच में फेल होने के बाद वह लय में नहीं दिख रहे थे। लेकिन जल्द ही पूरन ने अपना रूप दिखा दिया। 113 मीटर लंबा छक्का मारने से पहले वह 20 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर 12 गेंदों पर ही 42 रन बना दिए। पूरन ने 33 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 छक्के और सिर्फ दो ही चौके शामिल थे।

सुपरचार्जर्स को 7 विकेट से मिली जीत
द हंड्रेड के इस 27वें मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को 7 विकेट से हराया। मैनचेस्टर ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 152 रन बिाए। फिल साल्ट ने 28 गेंद पर 61 रन ठोके। सुपरचार्जर्स ने तीन गेंद रहते मैच जीत लिया। आखिरी 10 गेंद पर टीम को 26 रन चाहिए थे। पूरन ने फजलहक फरूकी के खिलाफ 5 गेंद पर 22 रन जड़कर मैच में अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...